हैवानियत का शिकार हुई महिला शिक्षिका, आरोपी गिरफ्तार

सीधी, मध्यप्रदेश : लगातार बढ़ते दुष्कर्म मामलों के आंकड़ो के बीच सीधी जिले से आया एक और मामला सामने।
हैवानियत का शिकार हुई महिला शिक्षिका, आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का शिकार हुई महिला शिक्षिका, आरोपी गिरफ्तारPriyanka Yadav - RE

राज एक्सप्रेस। लगातार बढ़ते अपराधो के आंकड़े जहां चौकानें वाले आ रहे हैं वहीं पुलिस विभाग में सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं हैदराबाद वेटरनिटी डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना को अभी महज कुछ ही दिन हुए थे कि, सीधी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसमें प्रदेश की महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। बहरहाल मामला सीधी जिले का है जहां इस बार हैवानियत का शिकार महिला शिक्षिका हुई है। महिला शिक्षिका के साथ 4 आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

क्या है मामला :

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की है जहां निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका विद्यालय के अवकाश के उपरांत अपने घर लौट रही थी, वहीं घर लौटते समय पीड़िता नहर के किनारे से गुजर रही थी, उसी दौरान पूर्व से ही घात लगाए चार आरोपियों की दरिंदगी का शिकार हुई। पीड़िता को चारों आरोपियों ने अरहर के खेत में जबरन घसीट ले जाकर बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के बेहोश हो जाने के उपरांत आरोपियों के द्वारा मृत समझकर आरोपी घटनास्थल से भाग खड़े हुए वहीं घटनाक्रम के बाद होश में आई शिक्षिका ने अपने आप को सुनसान खेत में पाया, जिसके बाद दर्द से कराहती हुई पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने परिजनों से आपबीती बताई। परिजनों के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने की कार्यवाही :

घटनाक्रम के बाद पीड़िता घटना की शिकायत करने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मामले पर कार्यवाही में एसपी अंजू लता पटेल के द्वारा भारी पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com