इंदौर में भीषण हादसा: खंडवा जा रही 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस
इंदौर में भीषण हादसा: खंडवा जा रही 50 फीट गहरी खाई में गिरी बसSocial Media

इंदौर में भीषण हादसा: खंडवा जा रही 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, कई लोग हुए घायल

इंदौर (Indore) में आज गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी।

इंदौर, मध्य प्रदेश। एमपी में हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच फिर एक हादसे की खबर इंदौर (Indore) से सामने आई है। इंदौर में आज गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। खबर के अनुसार, इस हादसे में लगभग 5 लोग मारे गए हैं। वहीं, 17 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहें हैं। इसकी पुष्टि सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज गुरुवार दोपहर सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट के पास हुआ। यहां इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस संतुलन खोने के बाद 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 50 से 60 यात्री मौजूद थे। हादसे की खबर लगते ही घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सड़क पर जाम भी लग गया।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की खबर सामने आने के बाद तुरंत 108 एंबुलेंस सहित मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में घायल हुए लोगों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बता दें, जिस क्षेत्र में बस गिरी है वहां अक्सर सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है और कई बार लंबे जाम भी लग जाते है।

घटनास्थल के लिए रवाना हुए कलेक्टर:

बता दें कि, कलेक्टर मनीष सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि, हादसा खंडवा रोड पर सिमरोल के आगे घाट सेक्शन में हुआ है। बस काफी ऊंचाई से गिरी है।

सीएम ने जताया दुख:

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे में मरने वालों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, "इंदौर के सिमरोल के पास बस दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com