विश्व हिन्दू परिषद् के 150 कार्यकर्ताओं पर हर्ष फायर के खिलाफ FIR दर्ज

ग्वालियर : असत्य पर सत्य की जीत के पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद् के 150 कार्यकर्ताओ पर FIR दर्ज की है।
हर्ष फायर में 150 के खिलाफ FIR दर्ज
हर्ष फायर में 150 के खिलाफ FIR दर्ज Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। दशहरे के दिन नगर बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 कार्यकर्त्ता शामिल थे। शस्त्र पूजा के बाद चल समारोह आयोजित किया गया था। जिनके हाथो में तलवार और बंदूक थी। चल समारोह के बीच एक कार्यकर्त्ता द्वारा हर्ष फायर कर दिया गया था। इसी के चलते पुलिस ने FIR दर्ज की है।

विश्व हिन्दू परिषद् का कहना है की वैध हथियार से फायर करना अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। 150 लोगो के खिलाफ FIR पर आपत्ति जताई है।

क्या है इनका कहना :

विश्व हिन्दू परिषद् के प्रान्त मंत्री पप्पू वर्मा ने इसे गलत कार्रवाई कहा है। इसका कहना है कि हमने कोई अपराध नहीं किया है। लाइसेंस वाले हथियार से उत्साह में फायर करना अपराध है तो पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन पर भी FIR हो क्योंकि दशहरे के दिन पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के बाद हर्ष फायर किया था।

उन्होंने कहा यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता और कहा कि पुलिस अपनी एफआईआर वापस ले वरना परिषद् आंदोलन करने पर बाध्य होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com