आगर मालवा : लॉकडाउन उल्लंघन का मामला!
आगर मालवा : लॉकडाउन उल्लंघन का मामला! Syed Dabeer-RE

आगर मालवा : लॉकडाउन उल्लंघन का मामला! कांग्रेसी नेताओं पर FIR दर्ज

आगर मालवा, मध्यप्रदेश। प्रदेश में लॉकडाउन जारी होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन, आगर मालवा में उल्लंघन के मामले में कई कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर।

आगर मालवा, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है वहीं मध्यप्रदेश में इतनी सख्‍ती होने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार हो रहा है। इस बीच राज्य में लॉकडाउन जारी होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन हो रहा है। बता दे कि आगर मालवा में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कई कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है।

उल्लंघन के मामले में ये 6 ये नेता शामिल :

मिली जानकारी के मुताबिक आगर मालवा में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में का 6 कांग्रेसी नेताओं पर एफ आई आर दर्ज हुई है इसमे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव ,कांग्रेस नेता दुर्गा प्रसाद पालीवाल प्रदेश कांग्रेस सचिव गुड्डू लाला, भेरू सिंह बापू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार -

बता दें कि ग्राम मल्लूपुरा के चौकीदार की रिपोर्ट पर दर्ज हुए इस प्रकरण में लिखा है कि इन नेताओं ने गांव में भीड़ इकट्ठी कर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किया था लॉकडाउन के दौरान ग्राम मल्लू पुरा व फतेहगढ़ में कांग्रेस का कार्यक्रम होने की जानकारी लगने के बाद भाजपा नेताओं ने वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।

वहीं खबर मिली है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह व तराना विधायक महेश परमार भी हुए थे इस कार्यक्रम में शामिल पर दोनों नेताओं का नाम एफ आई आर में नहीं है। लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन हुआ है, इसलिए कई कांग्रेस नेताओ पर केस दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकथाम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे है इस दौरान आगर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कई पर मामला दर्ज किया है। प्रदेश में पहले ही बता दिया था कि महामारी के बीच प्रशासन का सख्त रवैया है और जो नियमों के उल्लंघन कर रहा है उसपर लगातार कार्रवाई होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co