दिवाली की रात भोपाल में इन स्थानों पर लगी आग
दिवाली की रात भोपाल में इन स्थानों पर लगी आगSocial Media

दिवाली की रात भोपाल में इन स्थानों पर लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

भोपाल, मध्यप्रदेश। दिवाली की रात भोपाल शहर के कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं हुईं, रातभर सड़कों पर दमकलों का सायरन बजता रहा।

भोपाल, मध्यप्रदेश। जहां दीवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया, दीवाली के अवसर पर लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की, वहीं लोगों द्वारा पटाखे भी चलाए गए। इसी दौरान राजधानी भोपाल के कई स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली। मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात शहर के कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं हुईं, रातभर सड़कों पर दमकलों का सायरन बजता रहा।

मकान-दुकान और वाहनों में लगी आग :

एमपी की राजधानी में दीपावली की रात एक तरफ आतिशबाजी हो रही थी। वहीं, दूसरी तरफ आगजनी की घटनाएं हुईं। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रो में आग लगी। इनमें दुकान, मकान, वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

राजधानी भोपाल के इन स्थानों पर लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक सूखी इमामबाड़ा में फूड गोदाम में भीषण आग लगी वही रोशनपुरा चौराहे पर आतिशबाजी से पेड़ जल गया। इस्लामी गेट शाहजहांनाबाद में जीप, वाजपेयी नगर मल्टी में एक फ्लैट, साकेत नगर एम्स के आगे घर में रखे सिलेंडर में आग भड़की। वही बैरागढ़ में दो दुकानें, करोंद मंडी के अंदर 1 दुकान में आग लग गई।

फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू :

बताया जा रहा है कि, दीपावली की रात राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में दो स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुईं, जिनमें लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम की दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

आपको बताते चलें कि, प्रशासन ने ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन व्यापारी ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी तरह के पटाखों पर बैन लगने के बाद भी चोरी छुपे पटाखे बेचते रहे। इसी का खामियाजा रहा कि आतिशबाजी से आग लगनी की घटनाएं हुईं। इससे पहले भी आग की कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर- आजाद मार्केट स्थित सोया तेल गोदाम में भभकी भीषण आग

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com