MP में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप
MP में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोपSocial Media

MP में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

Madhya Pradesh Weather Update : बर्फीली हवाओं और कुछ रोज पहले हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है, आज सुबह से मध्यप्रदेश में कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चल रहीं हैं।

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : उत्‍तर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से मध्‍य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश में ठंड के कहर के साथ अब कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में कई जगह कोहरा देखा गया है, इसकी वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई। प्रदेश में दिनभर ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है, लोग गर्म कपड़े और अलावा का सहारा लेकर सर्दी से बचते दिखे।

रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान एक डिजिट (यानी 10 से कम) में आ गया। सिर्फ होशंगाबाद और सतना में पारा 10 डिग्री रहा। ​बता दें, पाकिस्तान से आ रहीं हवाओं और कुछ रोज पहले हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड होने की वजह से मध्यप्रदेश में इसका असर हो रहा है।

इन जिलों में रही ज्यादा ठण्ड :

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर, भिंड, ग्वालियर, अशोकनगर, रायसेन, शिवपुरी, विदिशा, भोपाल, खजुराहो और सिवनी, छतरपुर, खजुराहो, गुना, पचमढ़ी, रतलाम और सागर समेत कई जिलों में ज्यादा ठण्ड रही। वही गुना, मंदसौर, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा और प्रदेश के दूसरे शहरों में धुंध और बादल हैं। इस बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने मध्यप्रदेश के छतरपुर, सागर, रतलाम और ग्वालियर के लिए अगले 24 घंटे शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

आपको बताते चलें कि, मकर संक्रांति के बाद ठंड का असर पहले के मुकाबले और बढ़ गया है। रविवार को भी सुबह से पहाड़ों से आ रही उत्तरी बर्फीली हवाएं लोगों को दिन भर ठिठुराती रहीं। वहीं सोमवार को सुबह से भी कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। मौसम विभाग की माने तो 18 जनवरी के बाद तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिल सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co