बीजेपी के पूर्व विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप
बीजेपी के पूर्व विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोपSocial Media

झाबुआ : बीजेपी के पूर्व विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

झाबुआ, मध्यप्रदेश : भाजपा के एक पूर्व विधायक पर महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है वहीं विधायक का कहना है कि, महिला के साथ विधिवत शादी कर चुके हैं। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में भाजपा के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलावल पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले के बाद से ही विधायक फरार है जिसकी तलाशी शुरू कर दी गई है।

क्या है मामला :

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में भाजपा के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलावल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। महिला का आरोप था कि, आरोपी विधायक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ 15 साल तक शारीरिक शोषण किया जिसकी शिकायत महिला पहले भी कर चुकी है लेकिन दोनों के बीच समझौता होने से मामला समाप्त हो गया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए।

विधिवत तरीके से शादी करने की कही विधायक ने बात :

इस मामले पर आरोपो का खंडन करते हुए विधायक का कहना है कि, उन्होंने महिला के साथ विधिवत ढ़ंग से शादी की जिसके लिए महिला के पिता को वधू मूल्य भी चुकाया है। वहीं आगे कहा कि, महिला के साथ पिछले महीने ही कोर्ट मैरिज की गई जिसे स्टाम्प पर वैधानिक भी किया गया। इस मामले से पहले की शिकायत पर मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया था जिसमें समझौता कर मामला समाप्त हो गया था।

पूर्व विधायक की तलाशी में जुटी पुलिस :

इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पूर्व विधायक के घर पहुंची जहां मामले की भनक लगते ही विधायक फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस द्वारा तलाश अब तक जारी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co