राज एक्सप्रेस। प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा माफियाओं के साम्राज्य को खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है, इस कार्य पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को राज्य के सिंघम का दर्जा दिया। उन्होंने इस संबंध में कहा कि, माफियाओं के खात्मे के खिलाफ मुहिम के लिए कमलनाथ सरकार ने सिंघम की तरह कार्य किया है। दरअसल पूर्व मंत्री सिंह द्वारा यह बात रतलाम में एक प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान कही गईं।
पूर्व सरकार में भ्रष्टाचार था चरम पर :
वहीं प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री ने कहा कि, पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल के समय भ्रष्टाचार और माफियाओं का राज चरम स्थान पर था। वर्तमान कमलनाथ सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पूर्व की सरकार के समय हुए ब्लैकमेलिंग, अवैध कारोबार के मामलों पर कार्रवाई की। प्रदेश के हनी ट्रेप जैसे मामलों पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों में दोषी पाए जाने पर को बख्शा नहीं जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन :
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए, बयान पर समर्थन देते हुए कहा कि, सावरकर ने ही दो राष्ट्र थ्योरी दी थी और ब्रिटिश हुकूमत से माफी मांगी थी। आगे उन्होंने कहा-राहुल गांधी का बयान सही मैं उनके साथ हूं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।