सागर के बाद बुधनी में शिवराज ने सरकार पर बोला हमला

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी पहुंचे, वह उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया गया।
शिवराज ने सरकार पर बोला हमला
शिवराज ने सरकार पर बोला हमलाSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी पहुंचे, वह उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निदान के निर्देश दिये।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, यह जन पंचायत जनता की समस्याओं के समाधान का कार्यक्रम है। हम सबकी समस्याएं सुनेंगे और समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, शिवराज ने कहा कि, यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- प्रदेश में यूरिया न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं।

शिवराज ने सरकार से की बजट की मांग :

इस संबंध में पूर्व सीएम शिवराज ने प्रदेश सरकार से 2,35,000 करोड़ के बजट का हिसाब मांगते हुए कहा कि, किसान से किए वादे कर्जमाफी अब तक सरकार नहीं कर पाई है। या तो प्रदेश में से यूरिया की कमी को दूर किया जाए या फिर हमारे जेल में रहने की व्यवस्था की जाए।

प्रदेश में हो रही है यूरिया की कालाबाजारी-

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में यूरिया के संकट पर कहा कि, यूरिया की बिक्री को लेकर कालाबाजारी हो रही है। एक बोरी यूरिया 1700 रुपए में और डीएवीपी 1200 की बिक रही हैं, वहीं प्रदेश में खाद के मूल्यों में दो गुना वृद्धि कर दी गई है, जिससे 250 रू की खाद 500 रूपयों में बिक रही है। किसानों के हित के लिए हम लड़ेगे और आंदोलन करेगें किसानों की आवाज दबने नहीं देगे। पूरी न्यूज पढ़ने के लिए ऊपर की लिंक पर क्लिक करें...

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com