पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने किया निवेदन
पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने किया निवेदनSocial Media

ग्वालियर : पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने किया निवेदन

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : देश के पेट्रोल पंपों पर जनता को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय को लिखा पत्र।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। पूरे देश तथा खासतौर से मप्र के शहरी एवं ग्रामीण के करीब 90 पेट्रोल पंपों पर वाहनों में हवा भरने के संयत्र या तो गायब हैं या फिर खराब डले हुए हैं। इसी के साथ अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व कांग्रेस मंत्री भगवान सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि पेट्रोल पंपों पर एक कर्मचारी तक को हवा भरने के लिए नियुक्त नहीं किया जाता है। पेट्रोल पंपों पर मूत्रालय, शौचालय तथा शुद्ध पेयजल की नगण्य व्यवस्था होने तथा कुछ पेट्रोल पंपो पर मिलावट का कोराबोर होने से आम जनता को सरेआम लूटा जा रहा है। इस समस्या को हल करने के लिए मप्र कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रान्ताध्यक्ष व पूर्व केबिनेट मंत्री भगवान सिंह यादव ने मुख्यमंत्री से लिखित में अनुरोध किया है।

पूरे देश की है समस्या :

पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने बताया कि केन्द्र को भी देश के सभी पेट्रोल पंपो पर इस समस्या के बारे में पत्र लिखकर दूर करने के लिए भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव अरुण कपूर को लिखित में अनुरोध करते हुए कहा है कि पेट्रोल पंपो को पेट्रोल मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदण्डों एवं आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए देश के सभी प्रान्तों को निर्देश दिया जाना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com