राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के पूर्व जनसंपर्क पीसी शर्मा ने नवरात्रि की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व मंत्री शर्मा ने मोदी सरकार द्वारा 21 दिन के लॉक डाउन पर कहा कि ये और पहले किया जाना था, अगर यह जल्दी होता तो इस स्थिति से बचा जा सकता था। पूर्व मंत्री शर्मा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्वास मत तब होगा जब पूरे 25 उपचुनाव हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा लेखानुदान पेश नहीं करने पर कहा कि, इसे और बढ़ाया जा सकता था, अध्यादेश की क्या जरूरत थी। बता दें, कांग्रेस सरकार में लगातार कई अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कह रहे हैं कि मुख्य सचिव और आयोग के अध्यक्षों को हटाया जा रहा है। मुख्य सचिव को हटा दिया गया है। आज इसकी जरूरत नहीं कोरोना से लड़ने की जरूरत है। अगर सरकार कोई सही काम करेगी तो विपक्ष हमेशा साथ होगा।
आपको बता दें, जब बेंगलुरु में कांग्रेस के बागी विधायक मौजूद थे उस वक्त भी कांग्रेस की सरकार द्वारा बहुत से आयोग के अध्यक्ष बनाए गए अब देखना होगा कि इन आयोग अध्यक्षों का क्या होता है। कांग्रेस ने महिला आयोग का अध्यक्ष शोभा ओझा को बनाया है अब सरकार भारतीय जनता पार्टी की है और आयोग के अध्यक्ष कांग्रेस के हैं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।