सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक
सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकSocial Media

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री से मिले सिंधिया समर्थक विधायक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों ने मुलाकात की हैं।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कुछ पूर्व विधायकों ने मुलाकात की है। यह मुलाकात प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हुई है। जिसकी वजह से इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात में गुना, अशोकनगर सहित अन्य पूर्व विधायक मौजूद थे। कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में आए पूर्व विधायकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद से सियासी पारा गरमा गया है। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह कुछ भाजपा के पूर्व विधायकों से अलग-अलग मुलाकात कर चुके हैं। इनमें पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, अर्चना चिटनीस भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में पूर्व मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अशोकनगर क्षेत्र के विकास से संबंधित एक सुझाव पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री से मिलने वाले जन-प्रतिनिधियों में महेंद्र सिंह सिसोदिया के अलावा पूर्व विधायक जजपाल सिंह 'जज्जी', बृजेंद्र सिंह यादव और सुरेश धाकड़ शामिल थे।

आपको बता दें कि, मध्यप्रदेश में 15 जिलों की 24 सीटों विधानसभा उपचुनाव होने हैं। साथ ही प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार भी होना है। मुख्यमंत्री और पूर्व विधायकों के इस मुलाकात के राजनीतिक कई मायने निकाले जा रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co