पूर्व विधायक 'राजेन्द्र सिंह बघेल' का निधन, CM समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देवास, मध्यप्रदेश। एमपी में एक और दुखद खबर, अब पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह बघेल का भी निधन हो गया है।
पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बघेल
पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बघेलSocial Media

देवास, मध्यप्रदेश। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जहां देशभर में हाहाकार मचा हुआ है, वही इस बीच लगातार मौत की खबरें बढ़ती ही जा रही हैं, मिली जानकारी के मुताबिक अब पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह बघेल का निधन हो गया है, बता दें कि पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते गई भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल का हुआ निधन :
बता दें कि अब देवास जिला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल का भी निधन हो गया है, मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह वघेल ने गुरुवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली, बघेल के निधन के बाद जिले में शोक की लहर है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि हाटपिपल्या के पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह बघेल के निधन की दुःखद सूचना मिली है। ईश्वर दिवगंत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की क्षमता दें, यही प्रार्थना है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा- पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह बघेल के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिये एक बड़ी क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा- मेरे परम मित्र और सहयोगी पूर्व विधायक बघेल के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ, मुझे व मेरे समस्त परिवार जनों को निजी क्षति हुई है। हमारी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ शान्ति ॐ शांति...।

आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी ने चारों तरफ कोहराम मचाया हुआ है, एमपी के कई जिलों में रोजाना आने वाले संक्रमण के मामलों का सिलसिला तेजी से बरकरार है, जिससे हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, वहीं इस बीच मौत भी तेजी से हो रही है, इससे पहले आज ही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के निधन की खबर आई है, गुरुवार सुबह कोरोना संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com