प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना के चलते निधन

पिछले साल से अब तक लाखों लोगों की कोरोना से जान जाने के बाद अब मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की भी कोरोना के चलते निधन होने की खबर सामने आई है।
प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना के चलते निधन
प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना के चलते निधनSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्य प्रदेश। आज देशभर में कोरोना का आंकड़ा बेकाबू होता जा रहा है। हालांकि, मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा अभी भी देश प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। इसकी चपेट में आकर अब तक कई दिग्गज नेता, अभिनेता सहित अन्य कई बड़ी हस्तियों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की भी कोरोना के चलते निधन होने की खबर सामने आई है।

लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना के चलते निधन :

दरअसल, देश में जिसपर कोरोना का प्रकोप मंडराता है वह उसकी चपेट में आने से बच नहीं पाता है। कोरोना के चलते कई दिग्गज लोगों का भी निधन हुआ है। इन्हीं लोगों में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। लक्ष्मीकांत शर्मा 11 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे उसके बाद उन्हें 12 मई को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले 17 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, दो दिन पहले ही उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन आज रात अचानक उनकी मृत्यु हो गई।

उच्च शिक्षा मंत्री का पद भी संभाला :

बता दें, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की उम्र 60 साल थी। वह पहली बार साल 1993 में 10वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में विधायक चुने गए थे। इसी कार्यकाल में उन्हें उत्कृष्ट विधायक के लिए पुरस्कृत भी किया गया था। उसके बाद वह साल 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक चुने गए। इतना ही नहीं वह लगातार चार बार विजयी शर्मा उमा भारती के कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाए गए। इस दौरान उन्होंने खनिज और जनसंपर्क विभाग भी संभाला। उन्हें बाबूलाल गौर की सरकार के तहत खनिज और संस्कृति मंत्री नियुक्त किया गया था। बताते चलें, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान की सरकार के तहत उच्च शिक्षा मंत्री का पद भी संभाला था। उसके बाद साल 2018 के चुनाव में उन्हें BJP की तरफ से टिकिट नहीं दिया गया था।

छोटे भाई ने दी थी जानकारी :

बता दें, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के छोटे भाई एवं सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने पिछले दिनों जानकारी दी थी कि, वे अभी ऑक्सीजन पर थे, लेकिन उनकी हालत स्थिर थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com