Multai : चौपहिया वाहन ने बाईक सवार को रौंदा, मौत, एक अन्य घायल

मुलताई, मध्यप्रदेश : बोरदेही मार्ग पर ग्राम चंदोरा खुर्द एवं करपा के बीच एक चौपहिया वाहन ने एक बाईक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।राज एक्सप्रेस संवाददाता

मुलताई, मध्यप्रदेश। रविवार रात्री बोरदेही मार्ग पर ग्राम चंदोरा खुर्द एवं करपा के बीच एक चौपहिया वाहन ने एक बाईक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चौपहिया वाहन का चालक तेजी से वाहन लेकर भागा जिससे सामने से बाईक से आ रहे एक दंपत्ति भी दुर्घटनाग्रस्त हुए जिसमें पति जहां घायल हुआ वहीं पत्नी को आंशिक चोटें आई। सूचना मिलते ही तत्काल संजीवनी 108 दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा घायलों को मुलताई अस्पताल लाया जहां गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।

मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया :

बताया जा रहा है कि राजकुमार पिता मंगर्या बरोदे उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी नरखेड़ रात लगभग 9 बजे मुलताई की ओर बाईक से आ रहा था इसी दौरान बोरदेही की ओर जा रहे एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से बोरदेही की ओर भागा जिससे आगे मुलताई की ओर बाईक से आ रहे एक दंपत्ति को फिर टक्कर मार दी। बाईक पर सवार राजेश पिता रामचरण निवासी कलमेश्वरा घायल हो गया वहीं पत्नि को आंशिक चोट आई। संजीवनी 108 पर तैनात ईएमटी दिलिप मालवीय तथा पायलट संतोष जौंजारे ने बताया कि घायलों को तत्काल मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां राजकुमार की मौत हो गई। इधर टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार बताया जा रहा है।

छिन्दवाड़ा मार्ग पर बाईक चालक हुआ घायल :

इधर सोमवार सुबह ग्राम खल्ला से बाईक पर सवार होकर एक युवक कवड्या जा रहा था इसी दौरान मैनीखापा के पास उसकी बाईक अनियंत्रित होने से युवक बाईक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एनएचएआई की एंबूलेंस द्वारा घायल को मुलताई अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल को बैतूल अस्पताल ले जा रहे परिजनों ने बताया कि बलिराम पिता रंचू सलामें 30 वर्ष सुबह खल्ला से कवड्या जाने का कह कर बाईक से निकला था जिसके बाद उसके मैनीखापा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com