जिले की चौथी महिला कलेक्टर, संभाला अशोकनगर का पदभार

अशोकनगर 2003 में जिला बना था तब से 19 कलेक्टर आये वहीं 20 वें कलेक्टर के रूप में उमा महेश्वरी ने पदभार ग्रहण किया है। जिले में अब तक 3 महिला कलेक्टर रहीं हैं और उमा महेश्वरी चौथी महिला कलेक्टर हैं।
जिले में अब तक आये क्लेक्टरों में 3 महिला कलेक्टर रहीं है और चौथी महिला कलेक्टर के रूप में उमा महेश्वरी ने पदभार संभाला।
जिले में अब तक आये क्लेक्टरों में 3 महिला कलेक्टर रहीं है और चौथी महिला कलेक्टर के रूप में उमा महेश्वरी ने पदभार संभाला।संवाददाता

अशोकनगर, मध्य प्रदेश। कलेक्टर अभय वर्मा के स्थानांतरण के बाद नई कलेक्टर उमा महेश्वरी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। दरअसल, अशोकनगर वर्ष 2003 में जिला बना था तब से अब तक 19 कलेक्टर आये वहीं 20 वें कलेक्टर के रूप में उमा महेश्वरी ने पदभार ग्रहण किया है। जिले में अब तक आये क्लेक्टरों में 3 महिला कलेक्टर रहीं है और चौथी महिला कलेक्टर के रूप में उमा महेश्वरी ने पदभार संभाला है।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा है कि जिले में कोविड गाइडलाइन का पालन, संभावित तीसरी लहर आने से पूर्व की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य सेवायें और शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने पर विशेष ध्यान होगा। साथ ही शासन की योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन अच्छे से इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। नवागत कलेक्टर उमा महेश्वरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय अशोकनगर पहुंचकर 20 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम; खजाना का भी प्रभार लिया।

शासन द्वारा जारी आदेशानुसार वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी उमा महेश्वरी आर को अशोकनगर कलेक्टर बनाया गया है। इसके पूर्व महेश्वरी सीईओ जिला पंचायत बालाघाट, उप सचिव राजस्व, अपर कलेक्टर कटनी, एसडीएम सिहोरा जबलपुर, असिस्टेंट कलेक्टर जबलपुर के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने,जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समुचित प्रबंधन तथा बाढ़ प्रभावितों को राहत दिलाना प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत बीएस जाटव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह, एसडीएम रवि मालवीय, जिला कोषालय अधिकारी राकेश कुमार एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com