आजादी के अमृतकाल में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक इस बार प्यारा तिरंगा घर-घर पर लहरायेगा: सीएम

जबलपुर, मध्यप्रदेश। जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि, भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दीजिये और विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंप दीजिये।
जबलपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया
जबलपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित कियाSocial Media

जबलपुर, मध्यप्रदेश। भोपाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर पहुंचे है। जबलपुर में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि, आपसे आग्रह करने आया हूं कि भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दीजिये और विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंप दीजिये।

जबलपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित कर कहा-

जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित कर कहा- आजादी के अमृतकाल में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक इस बार प्यारा तिरंगा घर-घर पर लहरायेगा। मेरे साथ संकल्प लीजिये कि अपने देश की प्रगति और विकास के लिए काम करेंगे। सीएम बोले- राष्ट्रवाद की ध्वजा पताका लेकर हमें आगे बढ़ना है। बढ़ते हुए भारत को देखकर दुनिया की कई ताकतों के सीने पर सांप लोट रहे है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बढ़ेगा, कोई ताकत नहीं रोक सकेगी।

कांग्रेस पर कसा तंज :

कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की। कांग्रेस के कारण भारत को आतंकवाद सहना पड़ा। कांग्रेस की तुष्टिकरण के कारण ही राजस्थान में सरेआम हत्या हो जाती है। CM ने कहा- हम आतंकवाद कुचलेंगे, आतंकवादी कुचलेंगे, जनता को सताने वाले गुंडे, बदमाशों पर बुलडोजर चलेंगे।

कांग्रेसी अपने शासन काल में 52 तालाबों को खा गये, अब इनका जीर्णोद्धार भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में हो रहा है।

CM शिवराज सिंह चौहान

जबलपुर में सीएम ने कही ये महत्वपूर्ण बातें

  • जबलपुर में 245 करोड़ रुपए के न्यायालय भवन, आरटीओ भवन, एकलव्य आवासीय विद्यालय पर काम किया जा रहा है। जबलपुर एयरपोर्ट टर्मिनल पर भी 421 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है।

  • जबलपुर में 7 किमी लंबा फ्लाईओवर दमोह नाका से लेकर मदन मोहन तक बन रहा है। 845 करोड़ रुपये की लागत का इतना बड़ा फ्लाईओवर केवल जबलपुर में बन रहा है।

  • हम 3-4 वार्ड्स को मिलाकर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खोलेंगे ताकि छोटी बीमारियों के लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके वार्ड के पास में ही इलाज होगा।

  • जबलपुर में अगर मेडिकल सुविधाओं को देखें तो 67 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से जबलपुर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, 20 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है।

  • जबलपुर में 49 करोड़ 84 लाख की लागत से श्रमोदय विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, जहां केवल मजदूर के बच्चे पढ़ेंगे और बड़े पदों पर आगे बढ़ेंगे।

  • मेरे गरीब भाइयों-बहनों, तुम्हें रहने की जमीन का पट्टा देकर भूखण्ड का मालिक बनायेंगे, ताकि गरीब भी अपने घर में अपने परिवार के साथ सुखपूर्वक रह सके।

  • जबलपुर में आईटी पार्क फेज वन पूरा हो गया है। इस आईटी पार्क में जबलपुर के बच्चों को ही काम मिल रहा है।आईटी पार्क फेज टू का काम पूरा होने वाला है, इस के बाद फेज थ्री भी बनेगा।

  • जबलपुर में एमएसएमई सेंटर बन रहा है 200 करोड़ रुपए की लागत से एमएसएमई सेंटर बन रहा है। नमकीन क्लस्टर, फर्नीचर क्लस्टर भी बनाया जा रहा है।कांग्रेस के पास भविष्य के लिए कोई विजन नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com