गैंगस्टर विकास गिरफ्तार-एनकाउंटर के डर से खुद को किया सरेंडर
गैंगस्टर विकास गिरफ्तार-एनकाउंटर के डर से खुद को किया सरेंडरSocial Media

उज्जैन: गैंगस्टर विकास गिरफ्तार-एनकाउंटर के डर से खुद को किया सरेंडर

उज्जैन में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के प्रेसिद्ध महाकाल मंदिर से पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार किया। विकास दुबे ने मीडिया वालों के सामने पुलिस थाने के पास सरेंडर किया।

उज्जैन, मध्य प्रदेश। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिकरू गांव में मुठभेड़ के बाद से ही कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को ढूंढने के लिए पुलिस चप्पा-चप्पा छान रही थी, इसी बीच एनकाउंटर के सातवें दिन आज 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर उज्जैन में अपराधी विकास दुबे ने सरेंडर कर सभी को चौंका दिया है तथा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्लानिंग के साथ खुद को किया सरेंडर :

चौंकाने वाली बात है कि, उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड विकास दुबे ने मीडिया को बुलाया और पूरी प्लानिंग के साथ थाने के करीब ही सरेंडर किया। नेटवर्क इतना ज्यादा मजबूत है कि, बकायदा मीडिया वालों के सामने पुलिस थाने के पास विकास दुबे ने सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के डर से विकास दुबे ने योजनाबद्ध तरीके से सरेंडर किया।

UP का मोस्टवांटेड उज्जैन से गिरफ्तार :

उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड विकास दुबे आज सुबह ही मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ाया। वो मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया, मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था। बताया ये भी जा रहा है कि, उसने मंदिर के बाहर खड़े होकर अपना नाम चिल्लाया, फिर लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

उत्तर प्रदेश में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी मध्यप्रदेश में गिरफ्तार होने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- मध्यप्रदेश में अपराधियों के लिये कोई स्थान नही मध्यप्रदेश पुलिस एवं इंटेलिजेंस की सक्रियता से कुख्यात इनामी बदमाश विकास दुबे महाकाल मंदिर में धराया।

विकास दुबे पर ताबड़तोड़ एक्शन :

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे व उसके साथियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन ले रही थी, हाल ही में एक एनकाउंटर में विकास दुबे के दो और साथी मारे गए है। कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था। इसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया।

पांच लाख का था इनाम :

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद गैंगस्टर विकास दुबे फरार चल रहा था, विकास दुबे पर ढाई लाख का इनाम पांच लाख कर दिया गया, लेकिन अब दुबे को उज्जैन से पकड़ लिया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com