राजधानी में लड़की की गुंडागर्दी उजागर
राजधानी में लड़की की गुंडागर्दी उजागरSyed Dabeer Hussain - RE

राजधानी में लड़की की गुंडागर्दी उजागर, नशे में दूसरी लड़की को पीटा

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश की राजधानी में रूपल जैन नाम की लड़की की गुंडागर्दी हुई उजागर, नशे में रूपल ने श्रद्धा नाम की लड़की की पिटाई की, इस घटना में श्रद्धा को गंभीर चोट आई है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना का प्रकोप जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ बढ़ते संक्रमण के बीच कई अप्रत्याशित घटनाएं और मामले सामने आते जा रहे हैं, इस बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की की गुंडागर्दी उजागर हुई है। बता दें कि नशे में रूपल जैन ने श्रद्धा नाम की लड़की की पिटाई की है।

जानिए पूरी खबर :

मिली जानकारी के मुताबिक मामला भोपाल का है। बता दें कि रूपल जैन नाम की लड़की ने की गुंडागर्दी, नशे में रूपल जैन ने श्रद्धा नाम की लड़की की पिटाई की है। रूपल ने श्रद्धा के ऊपर बीयर की बोतल फोड़ी, इस दौरान श्रद्धा को गंभीर चोट आई है, श्रद्धा अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि भोपाल के बागसेवनिया इलाके में अंडा खाने की बात को लेकर दो सहेलियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। आरोपी युवती ने दोस्त के सिर पर बीयर की बोतल तक फोड़ दी, इसके बाद उसने यहां पर उससे मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ की। देर रात थाने पहुंची युवतियों ने मामला दर्ज कराया।

बताते चलें कि इससे पहले भी रूपल जैन त्रिलंगा के ट्रायलॉजिक क्लब में छापे के दौरान गई पकड़ाई थी, लॉकडाउन के दौरान रूपल जैन त्रिलंगा के एक क्लब में पुलिस ने छापा मारा था। वह वहां अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। इसमें बड़ी संख्या में देर रात लड़के लड़कियां थे। ऐसे में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया था। बागसेवनिया थाने में रूपल पर करीब सवा 9 बजे मारपीट का मामला दर्ज हुआ था वहीं मामला दर्ज होने के बाद रूपल ने फिर की श्रद्धा के साथ फिर मारपीट की है वही अब शाहपुरा थाने में भी हुआ रूपल पर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी रूपल फरार, बागसेवनिया और शाहपुरा पुलिस तलाश में जुटी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com