एक साल में नगर निगम ने चारों विधानसभा में क्या काम किए, इसकी जानकारी दें

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : दक्षिण विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक ने पत्र लिखकर मांगी जानकारी। किए गए कार्यों की जानकारी देने में अधिकारियों की टेंशन बढ़ी।
एक साल में नगर निगम ने चारों विधानसभा में क्या काम किए, इसकी जानकारी दें
एक साल में नगर निगम ने चारों विधानसभा में क्या काम किए, इसकी जानकारी देंSocial Media

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। नगर निगम द्वारा शहर में कराए जाने वाले कार्यों को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। किसी विधानसभा में ज्यादा काम कराये जा रहे हैं तो किसी में बहुत ही काम कराए गए हैं। इस हकीकत को सामने लाने के लिए दक्षिण विधानसभा से कांग्रेसी विधायक प्रवीण पाठक ने नगर निगम से जानकारी मांगी है। विधायक द्वारा नगर निगम को पत्र लिखा गया है जिसमें एक साल में चारों विधानसभाओं में किए गए कार्यों का लेखा जोखा मांगा गया है। इस पत्र के लिखे जाने के बाद नगर निगम अधिकारियों की टेंशन बढ़ गई है।

दरअसल भाजपा के प्रदेश की सत्ता में वापस लौटने के बाद अधिकारियों के ऊपर चुनिंदा विधानसभाओं में काम कराने का दबाव था। प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उप चुनाव में विजय प्राप्त प्राप्त करने के लिए विशेष जगहों पर काम कराए गए और इस तरह के आरोप कई बार कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगाए गए। ग्वालियर की दो विधानसभा पूर्व एवं ग्वालियर में उपचुनाव कराए जाने थे इसलिए इन दोनों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा कार्य कराए गए। इसे लेकर दक्षिण विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक ने पहले भी नाराजगी जाहिर की थी और निगम अधिकारियों की बैठक लेकर फटकार भी लगाई। लेकिन अधिकारियों पर कोई खास असर नहीं हुआ। लगातार इसी तरह की स्थिति बनी रहने पर विधायक खासे नाराज हैं और उनके द्वारा विधानसभा में सवाल लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वह जमीनी स्तर पर पूरी जानकारी से वाफिक होना चाह रहे हैं। यही वजह है कि विधायक द्वारा नगर निगम को पत्र लिखकर चारों विधानसभाओं में पिछले एक वर्ष में कराए गए कार्यों की जानकारी मांगी गई है। नगर निगम में इस संबंध में पत्र पहुंचते ही हड़कंप मच गया है। अधिकारी टेंशन में है कि इस तरह की जानकारी देने के बाद पक्षपात का आरोप लगना तय है और हंगामा 'यादा हुआ तो कार्यवाही भी हो सकती है। अधिकारियों की माने तों जल्द से जल्द यह जानकारी विधायक को उपलब्ध करा दी जायेगी।

किस तरह की जानकारी की जा रही है तैयार :

  • पिछले एक साल में शहर की चारों विधानसभाओं में कितनी सड़कें तैयार हुई।

  • अमृत योजना के तहत पानी एवं सीवर की कितनी लाईनें बिछाई गई।

  • लाईन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों में से कितनी की रिपेयरिंग की गई।

  • शहर में एक साल के अंदर कितने नए पार्क बने एवं पुरानें में क्या संधारण हुआ।

  • कितने स्थानों पर नई स्ट्रीट लाईटें लगाई गईं और कहां कितनी लाईटें सही की गई।

  • गंदे पानी की शिकायत पर कितनी पाईप लाईनों को बदला गया।

  • कितने पार्कों में ओपन जिम बनाई गई।

  • हॉकर्स जोन किन जगहों पर निर्मित किए गए।

इनका कहना :

नगर निगम द्वारा पिछले एक साल में किस विधानसभा में कितने काम किए गए हैं इसकी जानकारी हमने मांगी है। इस संबंध में पत्र लिखा है और अधिकारियों ने जल्द जानकारी देने के लिए कहा है।

प्रवीण पाठक, विधायक, दक्षिण विधानसभा, ग्वालियर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co