Govardhan Puja 2021: सीएम ने गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की बधाई देते हुए कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज गोवर्धन पूजा है, इस अवसर पर सीएम शिवराज ने सभी को ट्वीट कर गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की बधाई दी।
Govardhan Puja 2021
Govardhan Puja 2021Priyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। दिवाली के बाद पूरे देश में गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है और भगवान गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा होती है, इस साल गोवर्धन पूजा आज यानि 5 नवंबर को है। इस अवसर पर सीएम ने सभी को ट्वीट कर गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की बधाई दी है।

सीएम ने किया ट्वीट

एमपी के सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा- गोवर्धन धराधर गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव। आपको गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की बधाई! यह पर्व हमें प्रकृति व प्राणियों के संरक्षण और संवर्द्धन की प्रेरणा देता है। प्राकृतिक संसाधनों व पशु-पक्षियों के संतुलित अनुपात से ही धरती स्वस्थ और समृद्ध होगी।

गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण आपको धन्य-धान्य से परिपूर्ण रखें और आपके घरों में समृद्धि और वैभव का वास हो। प्रदेशवासियों से अपील है कि गोवर्धन पूजा के साथ पेड़ों की पूजा करें और एक पौधा भी अवश्य लगाएं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान

नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर दी गोवर्धन पूजा की बधाई

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण से आप सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।

आपको बताते चलें कि, गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन होती है। इस साल 5 नवंबर, 2021 को गोवर्धन पूजा है। गोवर्धन पूजा को देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन लोग गाय बैल को स्नान कराकर उन्हें सजाते हैं, गाय और बैलों को गुड़ और चावल मिलाकर खिलाया जाता है। गोवर्धन की पूजा कर लोग प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com