उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही सरकार : पीसी शर्मा
उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही सरकार : पीसी शर्माSocial Media

उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही सरकार : पीसी शर्मा

पृथ्वीपुर, मध्यप्रदेश : मप्र के निमाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

पृथ्वीपुर, मध्यप्रदेश। मप्र के निमाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पृथ्वीपुर में प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह दांगी ने सयुक्त पत्रकार वार्ता करते हुए यह आरोप लगाए हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि शिवराज सरकार भ्रष्टाचार और खरीद फरोख्त के साथ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेसियों पर मुकदमें कायम किए जा रहे हैं। भाजपा के लिए कोई कोविड गाइडलाइन नहीं है, सिर्फ काग्रेंसियों के लिए है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पटवारी पंचायत सचिव की अपने हिसाब से जमावट की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को कोविड की तीसरी लहर की कोई चिंता नही हे। भाजपा को केवल चुनाव की चिंता है। श्री शर्मा ने कहा कि चारों उपचुनावों में कांग्रेस की एकतरफ जीत होगी।

श्री बुंदेला ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री यहां आकर विकास की बात कर रहे है जबकि उनके विधानसभा क्षेत्र में जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि मैं तो भाजपा के नेता मंत्रियों से इतना ही कह रहा हूं कि आप जिस विकास की बात कर रहे हो जिस सड़क पर गाड़ी मैं बैठकर 120 की स्पीड पर चलते हो वह सड़क 15 साल में क्यों नहीं बनी। उन्होनें पृथ्वीप़ुर में विकास कार्यों का श्रेय पूर्व विधायक स्व बृजेन्द्र सिंह राठौर को दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री दांगी ने कहा कि ओरछा में जो भी विकास कार्य हुए हैं अधिकतर स्व राठौड़ ने कराए, स्थानीय विधायक भाजपा का भी कोई रोल नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा पृथ्वीपुर में अपनी जमानत बचा ले तो बड़ी बात है। भाजपा को पृथ्वीपुर उपचुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी। पृथ्वीपुर में भी एक बार फिर सच की जीत होगी। कांग्रेस की जीत होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com