दीपावली से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल, 15 नवंबर के बाद स्कूल खोलने का निर्णय

मध्यप्रदेश में इस साल स्कूल खोलने का निर्णय दीपावली के बाद लिया जाएगा, 15 नवंबर तक बंद रहेंगे प्रदेश की पहली से आठवीं तक सरकारी स्कूल।
दीपावली के पहले नहीं खुलेंगे स्कूल
दीपावली के पहले नहीं खुलेंगे स्कूलPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां प्रदेशभर में महामारी कोरोना से बने हालातों को मद्देनजर पिछले आठ माह से सभी स्कूल बंद हैं, लेकिन इसके बाबजूद कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है, अभी भी कोरोना संक्रमण का दौर तेजी से जारी है। वहीं इस बीच अनलॉक 5 में भी मध्यप्रदेश में दीपावली के पहले स्कूल नहीं खुलेंगे। बता दें कि इस साल अब स्कूल खोलने का निर्णय 15 नवंबर के बाद लिया जाएगा।

15 नवंबर तक बंद रहेंगे प्रदेश की पहली से 8वीं तक स्कूल :

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना के बढ़ते कदम के कारण मध्यप्रदेश में स्कूल अभी बंद ही रहेंगे। जानकारी मिली है कि प्रदेश में अब दीपावली के बाद ही स्कूल को फिर से खुलने पर निर्णय लिया जायेगा। प्रदेश की पहली से आठवीं तक सरकारी स्कूल 15 नवंबर तक बंद रहेंगे, सिर्फ 9वीं से 12वीं तक आंशिक क्लास होंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

16 नवंबर को लिया जाएगा स्कूल खोलने का निर्णय :

अब दीपावली के बाद ही स्कूल फिर से खुलेंगे, इसमें भी अभिभावकों की अनिवार्य सहमति के बाद ही फैसला होगा। सोमवार शाम को मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, केंद्र सरकार की अनलॉक-5 की गाइडलाइन में 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने की बात कही थी। लेकिन, इसका निर्णय प्रदेश सरकार पर छोड़ा है।

  • दीपावली तक बंद रहेंगे प्रदेश की पहली से आठवीं तक सरकारी स्कूल

  • स्कूल खोलने का निर्णय16 नवंबर को लिया जाएगा।

  • 9वीं से 12वीं तक की क्लास आंशिक रूप से रहेगी चालू

  • नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा।

  • केंद्र की गाइडलाइन के बाद जारी किए गए हैं MP सरकार ने आदेश

  • स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश- स्कूल अभी बंद ही रहेंगे

स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर कहा

सरकार द्वारा जारी कोविड की गाइडलाइन का पूरी तरह सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इससे बचने के लिए हमें कोरोना से जुड़े आचार-व्यवहार का अनुसरण करना होगा। आइए, शपथ लें कि कोरोना से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतेंगे और इसके खिलाफ जनजागरण का हिस्सा बनेंगे, आपके सहयोग से ही सुरक्षा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com