राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं।राज्यपाल टंडन ने कहा है कि प्रभु यीशु की कृपा से सबके जीवन में प्रसन्नता, शांति और समृद्धि बनी रहे।
राज्यपाल लालजी टंडन ने  प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी
राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी Social Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि, महापुरुषों के स्मरण से मानवता के महान पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है। व्यक्ति में अच्छे विचार, आचरण और सदाचार की नई ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के स्मरण से दीन-दुःखियों की सेवा समानता, न्यायप्रियता, भाईचारे का भाव, आनंद की अनुभूति और अनुसरण का उत्साह मिलता है। राज्यपाल टंडन राजभवन में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैरोल सिंगिंग कार्यक्रम में शामिल हुए।

सेंट मेरी सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं, प्राचार्य, शिक्षकों और ईसाई धर्म गुरूओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि प्रभु यीशु ने सारी दुनिया को सुखी और आनंदमय जीवन का रास्ता दिखाया है। मानवता का पथ-प्रदर्शन किया है। उन्होंने सेवा, सहयोग और शांति का पैगाम दिया है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के जन्म की पूर्व संध्या पर कैरोल सिंगिंग द्वारा महापुरुष के आगमन की सूचना ने आनंद की अनुभूति का संचार किया है। उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ, बधाई और सरप्राइज गिफ्ट दिये।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल का फादर सौंदर्यराज ने स्वागत किया। उन्होंने शाल, पुष्प-गुच्छ और नववर्ष की शुभकामनाओं का कार्ड राज्यपाल को भेंट किया। फादर मारिया स्टीफन ने कैरोल सिंगिंग की परंपरा और कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु के आगमन की घर-घर जाकर कैरोल सिंगिंग द्वारा सूचना देने की परंपरा है। गीतों के माध्यम से देश-प्रेम, न्याय, भाईचारा, समानता और बंधुत्व का संदेश प्रसारित किया जाता है। राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार विश्व-बंधुत्व, सहनशीलता और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी सुविकसित एवं सुसंस्कृत मध्यप्रदेश के नव-निर्माण के लिये दृढ़-संकल्पित होंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com