भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी नहीं आने दूंगा:गोविंद सिंह राजपूत

सागर, मध्यप्रदेश। आगामी समय में होने जा रहे सुरखी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव तैयारियों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सुरखी मंडल एवं जैसीनगर मंडल की बैठक संपन्न।
भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी नहीं आने दूंगा: गोविंद सिंह
भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी नहीं आने दूंगा: गोविंद सिंहSocial Media

सागर, मध्यप्रदेश। आगामी समय में होने जा रहे सुरखी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को ध्यान में रखते हुये चुनाव तैयारियों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सुरखी एवं जैसीनगर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुयी। बैठक प्रारंभ के पहले भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मप्र शासन के केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, पार्टी के जिले के महामंत्री शैलेष केशरवानी ने दीप प्रज्वलन कर भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुये मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृह एवं परिवहन मंत्री एवं चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आगामी समय में होने जा रहे प्रदेश की 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव मप्र में स्थिर सरकार देंगे। यह चुनाव विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण चुनाव है।

कांग्रेस पर साधा निशाना :

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि प्रदेश में पूर्व में रही 15 माह की कांग्रेस सरकार ने किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों के साथ ही सभी वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया और कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार के मानक ध्वस्त कर प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग, अपहरण उद्योग, खनन उद्योग, अतिक्रमण उद्योग के साथ ही वसूली उद्योग संचालित करती रही। कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के लोगों को गुमराह कर उन्हें धोखा देकर प्रदेश में विकास की गति को अवरूद्ध कर दिया जिससे यह सरकार अपने पाप से सरकार गिरी आज पुन: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिये कार्य कर रही है। वहीं दूसरी ओर केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोक कल्याण की योजनायें चलाकर लोगों को लाभान्वित कर रही है आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव है कांग्रेस में संगठन नाम की चीज नहीं रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो एवं पार्टी का सशक्त नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के संगठन महत्वपूर्ण इकाई के रूप में जाना जाता है इन सब विषयों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जनमानस के बीच ले जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं पूर्व में रही प्रदेश में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से जन मानस को अवगत कराये पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह उपचुनाव प्रदेश के भविष्य का चुनाव है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन्हीं सब विषयों को लेकर उपचुनाव की तैयारी में जुटकर कार्य करें जिससे निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है पार्टी कार्यकर्ता विचारधारा पर चलकर पार्टी के लिये कठोर परिश्रम करता है जिससे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है।

मप्र शासन के केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व में नाम रोशन कर रहे है वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के हर वर्ग के लोगों की चिंता कर उन्हें योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करा रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनतीय पार्टी में आकर में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस में मैने लगभग 25 वर्ष तक लगातार काम किया मुझे वह सम्मान नहीं मिला जो आज भारतीय जनता पार्टी में 3 माह में मिला है भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता परिवार भाव के साथ रहकर कार्य करता है उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं को जीतना है इसके लिये भाजपा कार्यकर्ता कठोर परिश्रम के साथ कार्य करें जिससे भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक महुमत से विजयी श्री प्राप्त होगी उन्होंने बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूंगा, सुरखी विधानसभा क्षेत्र के एक.एक कार्यकर्ता को सुरखी सहित पूरे प्रदेश में मान सम्मान दिलाकर रहूंगा।

पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आन्तरिक लोकतंत्र आज भी स्थापित है केवल भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव है कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर एवं अपने कठोर परिश्रम से पार्टी के निचले स्तर से शीर्ष स्तर तक के पदों पर पहुंचकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।

बैठक में प्रमुख रूप से जगदीश सिंह लोधी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, महाराज सिंह ठाकुर, बुंदेल सिंह मानकी, हरनाम सिंह सागौनी, अनिल भार्गव, विजय सिंह,हरिशंकर साहू, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, अशोक मिश्रा, सहित बडी संख्या में दोनों मंडलो के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com