VD शर्मा के आरोपों पर जयवर्धन सिंह ने किया पलटवार
VD शर्मा के आरोपों पर जयवर्धन सिंह ने किया पलटवारSocial Media

गुना हत्याकांड पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज, अब VD शर्मा के आरोपों पर जयवर्धन सिंह ने किया पलटवार

भोपाल, मध्यप्रदेश : VD शर्मा के आरोपों पर पलटवार करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि, आरोपियों के तार जिस मंत्री से जुड़ रहे हैं, भाजपा उनका इस्तीफा कब ले रही है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के गुना में बीते दिनों शिकारियों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुना हत्याकांड पर भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

VD शर्मा के आरोपों पर जयवर्धन सिंह का पलटवार :

प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों के हमले में तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर सवालिया निशान लगाने के बाद आज पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने वीडी शर्मा पर पलटवार किया है। VD शर्मा के आरोपों पर पलटवार करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि, आरोपियों के तार जिस मंत्री से जुड़ रहे हैं, भाजपा उनका इस्तीफा कब ले रही है।

साहस है तो मंत्री का इस्तीफ़ा लीजिये और शहीदों के साथ न्याय कीजिये: जयवर्धन

जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर कहा- "क्या हुआ वीडी शर्माजी! गुना हत्याकांड में महाराज के आदमियों के नाम आते ही पूरी भाजपा को साँप क्यों सूंघ गया। बताइये चुनिंदा लोगों की विशेष दावत में ग्रामीण विकास मंत्री जी के साथ शिकारी क्या कर रहें हैं। साहस है तो मंत्री जी का इस्तीफ़ा लीजिये और शहीदों के साथ न्याय कीजिये।"

क्या सिंधिया समर्थक मंत्री से इस्तीफा लेकर शहीदों से न्याय करेगी BJP

जयवर्धन सिंह

बता दें, आज मीडिया में आई कुछ तस्वीरों में इस घटना के आरोपी राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ दिखाई दे रहे हैं। सिसोदिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं और उन्हीं के साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। इन तस्वीरों को कल दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने ही वायरल किया था। इस संबंध में आज जयवर्धन सिंह ने ट्वीट करते हुए भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से सवाल किये हैं।

वीडी शर्मा ने दिग्गी पर लगाए थे ये आरोप :

दरअसल, गुना हत्याकांड के बाद वीडी शर्मा ने आरोपियों के तार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ जोड़ते हुए कहा था कि आरोपियों के दिग्विजय सिंह के साथ के संबंधों की जांच होनी चाहिए। दिग्विजय सिंह गुना जिले से ही हैं। उनके पुत्र जयवर्धन सिंह वर्तमान में गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा से विधायक हैं। इस सवाल के उठाने के बाद से दिग्विजय सिंह के समर्थकों के भाजपा अध्यक्ष पर हमले जारी हैं।

VD शर्मा के आरोपों पर जयवर्धन सिंह ने किया पलटवार
वीडी शर्मा का बयान- अपराधियों को दिग्विजय सिंह द्वारा दिया जा रहा है खुला संरक्षण

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co