गुना में हादसा
गुना में हादसा Social media

गुना में हादसा : बारिश की वजह से भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से कई लोग घायल

गुना, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के गुना में हादसा हो गया है, यहां बारिश की वजह से कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया।

गुना, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई घटनाएं हो रही है। मध्यप्रदेश के गुना (Guna) में हादसा हो गया है। यहां बारिश की वजह से कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया है। इस दौरान मलबे में दबने से कई लोग घायल हो गए है।

गुना में गिरा कच्चा मकान :

ये हादसा मध्यप्रदेश के गुना जिले में हुआ है। देर रात शहर की ढीमर कॉलोनी में बारिश की वजह से एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस घटना से चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि, कमरों में सो रहे कई लोग इसमे दब गए। इसमे एक 6 वर्ष के बच्चे सहित 5 लोग घायल हो गए, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस :

इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने वंश को भोपाल रैफर कर दिया। बाकी सभी घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। इस हादसे में कान्हा केवट, उनकी पत्नी रुक्मणि, बड़ी बेटी पाली, सबसे बड़ी बेटी और उसका बच्चा वंश शामिल हैं। सबसे ज्यादा चोट वंश को आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कई जिलों में हो रही है जमकर बारिश :

इस वक्‍त मध्यप्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है, लगातार बारिश की वजह से मोहल्‍लों और कालोनियों की सड़कों पर पानी भर गया है। जगह-जगह पेड़ गिरने से सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। आंधी-पानी से जगह-जगह पेड़ और खंभे गिर रहे हैं, वहीं बारिश के कारण मकान गिरना, बिजली गिरना, छोटे इलाकों में पानी भरना जैसी घटनाएं भी हो रही है। कल ही ग्वालियर, छतरपुर और भिंड समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से कई की मौत हुई है।

गुना में हादसा
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com