ग्वालियर कोरोना बुलेटिन : कोरोना का कहर जारी, 151 नए संक्रमित मिले

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : शहर में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है।
ग्वालियर कोरोना बुलेटिन
ग्वालियर कोरोना बुलेटिनRaj Express

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। शहर में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है। इनमें से आधे से ज्यादा ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। इसके बाद भी मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। शहर में हर रोज करीब दो सैकड़ा से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं इस वजह से मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में जगह नहीं है। शुक्रवार को जारी हुई जांच रिपोर्ट में 151 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं चार लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है।

सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों को रखने की जगह नहीं है। सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से अब मरीज निजी अस्पताल में पहुंच रहे हैं यहां इलाज के नाम पर एक से डेढ लाख रुपए तक वसूली उनसे की जा रही है। ऐसे में मरीज और उनके परिजनों को समझ ही नहीं आ रहा है कि वे करें तो क्या करें। प्रशासन भी चुनाव की वजह से आवाजाही और बाजारों में भीड़ को रोक नहीं पा रहा है। इस वजह से हर रोज शहर में मरीजों की संख्या भी दो सैकड़ा से अधिक सामने आ रही हैं। शुक्रवार को जिले में 151 लोगों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कोरोना रिपोर्ट एक नजर में :

  • शुक्रवार को भेजे गए नॉर्मल सेम्लप 944

  • शुक्रवार को भेजे गए पूल सेम्पल 243

  • शुक्रवार को भेजे गए सैंपल संख्या 1187

  • अब तक भेजे गए पूल सेम्पल 27440

  • अब तक भेजे गए कुल सैंपल 117313

  • शुक्रवार को डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों की संख्या 157

  • अब तक डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों की संख्या 8097

  • शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सैम्पलों की संख्या 1326

  • शुक्रवार को मिले संक्रमित मरीजों की संख्या 151

  • एक्टिव केस 1906

  • अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 10121

  • शुक्रवार को कोरोना से मृत मरीजों की संख्या 2

  • अब तक कोरोना से मृत मरीजों की संख्या 118

  • कुल सस्पेक्टिड व्यक्तियों की संख्या 610

  • कुल कंटेंन्टमेंट क्षेत्र 482

  • संस्थागत क्वारेंटीन व्यक्तियों की संख्या 7470

  • होम क्वारेंटीन व्यक्तियों की संख्या 72753

इन लोगों ने तोड़ा दम :

बिरला नगर निवासी वर्षा शर्मा उम्र 45 वर्ष, ग्वालियर निवासी दिनकर लाल गोयल 75 वर्षीय, दुर्गाप्रसाद राठौर व 56 वर्षीय रूकमणी ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इन सभी का उपचार जयारोग्य परिसर स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com