Gwalior : सीएम आने की जानकारी मिलते ही तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन व प्रबंधन

ग्वालियर, मध्यप्रदेश: हजार बिस्तर अस्पताल का सी ब्लॉक हो गया तैयार। ऑक्सीजन प्लांटों की हुई सफाई, सड़क भी बनकर तैयार।
सीएम आने की जानकारी मिलते ही तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन व प्रबंधन
सीएम आने की जानकारी मिलते ही तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन व प्रबंधनराज एक्सप्रेस, संवाददाता

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। इसकी जयारोग्य अस्पताल में क्या तैयारियां हैं, इसका जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जेएएच व हजार बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान कोई कमी न दिखाई दे जाए। इसलिए शुक्रवार सुबह से देर रात तक प्रशासन व जेएएच प्रबंधन तैयारियों में जुटा रहा।

ओमिक्रॉन ने भारत में दस्तक दे दी है। जिले में इस वेरियेंट से निपटने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जेएएच प्रबंधन की क्या तैयारियां हैं। इसका जायजा शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं लेंगे। वह एक हजार बिस्तर अस्पताल, कार्डियोलॉजी और ट्रॉमा सेंटर जाएंगे। साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों को भी देखेंगे। वर्तमान में जेएएच का एक ऑक्सीजन प्लांट बंद है। बांकि सभी चालू हैं। इससे प्रबंधन व प्रशासन को राहत है। लेकिन निर्माणाधीन एक हजार बिस्तर अस्पताल का सी ब्लॉक तैयार नहीं था। जिसे तैयार करने में शुक्रवार की सुबह से ही प्रशासन व जेएएच प्रबंधन लगा रहा। वहीं अस्पताल में कई जगह अंधेरा रहता है। वहां प्रबंधन ने रात में ही लाईटें लगवाईं।

रात में ही डल गई सड़क :

एक हजार बिस्तर अस्पताल के सी ब्लॉक तक पहुंचने के लिए सड़क अभी तक नहीं बनाई गई थी। जैसे ही प्रशासन को जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हजार बिस्तर अस्पताल के सी ब्लॉक को भी देखेंगे। जानकारी मिलते ही प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और रात में ही सड़क डलवा दी। इतना ही नहीं हजार बिस्तर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का अभी तक प्लटेफार्म नहीं बनाया गया था, जो शुक्रवार को बनकर तैयार हो गया है।

सी-ब्लॉक में डले पलंग :

एक हजार बिस्तर अस्पताल के सी-ब्लॉक में जहां गुरूवार को एक भी पलंग नहीं था। वहीं शुक्रवार को सी-ब्लॉक में पलंग डलते हुए नजर आए। इससे सीएम को लगे कि कोविड से निपटने की तैयारियां हजार बिस्तर अस्पताल में पूर्ण हैं।

प्रबंधन की तैयारियां एक नजर में :

  • वेटीलेंटर की संख्या 208

  • कुल ऑक्सीजन वाले बेड की संख्या 250

  • सामान्य बेड की संख्या 600 सैंकड़ा

  • तीन ऑक्सीजन प्लांट से चौबीस घंटे ऑक्सीजन

  • रेमडिसिवर इंजेक्शन से लेकर सभी कोविड दवाओं का भंडारण

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com