मंत्री तोमर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, लगे नारे
मंत्री तोमर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, लगे नारेSyed Dabeer Hussain - RE

ग्वालियर : मंत्री तोमर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, लगे नारे

ग्वालियर, मध्यप्रदेश: कांग्रेसियों द्वारा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ झड़प की खबर सामने आई है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल में राजनीतिक जगत से भी कई खबरें सामने आती जा रही हैं इस बीच ही जिले में कांग्रेसियों द्वारा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ झड़प की खबर सामने आई है। जहां उनकी गाड़ी और उनके पास पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

कार्यकर्ताओं की मंत्री समर्थकों के साथ हुई धक्का मुक्की

इस संबंध में बताते चलें कि, आज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंत्री समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। बताते चलें कि, यह विवाद तब हुआ जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संभावित दौरे के मद्देनजर स्वागत के लिए होर्डिंग लगाने के बाद नगर निगम अमले ने फूलबाग में लगाये गए होर्डिंग हटा दिए। इससे कार्यकर्ता नाराज होकर सड़क पर धरने पर बैठ गए।

पूर्व मंत्री यादव के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

इस संबंध में, झड़प के बाद जब मंत्री तोमर मांझी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां से निकल रहे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रद्युम्न तोमर को घेर लिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

पूर्व मंत्री यादव के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
पूर्व मंत्री यादव के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताRaj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co