ग्वालियर: कलेक्टर का आदेश फिर भी शहर में नहीं चले टेंपो
ग्वालियर: कलेक्टर का आदेश फिर भी शहर में नहीं चले टेंपोSocial Media

ग्वालियर: कलेक्टर का आदेश फिर भी शहर में नहीं चले टेंपो

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है,प्रशासन के आदेश के बाद भी उन्होंने टेंपो का संचालन बंद रखा।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश को अनलॉक कर दिया गया है। अनलॉक होने के बाद प्रशासन ने शहर को जहां पूरी तरह से खोल दिया है वहीं शहर की परिवहन सेवा के लिए टेंपो- ऑटो को भी संचालित करने का आदेश जारी किया था। अब इस आदेश के बाद मंगलवार को शहर में एक भी टेंपो संचालित नहीं दिखाई दिया, इसके पीछे कारण यह है कि संचालन की अनुमति तो दी है, लेकिन सवारी तीन ही बैठाने की पांबदी है, ऐसे में अगर संचालक अपने टेंपो को चलाते हैं तो उनका तो खर्चा भी नहीं निकल सकेगा, यही कारण है कि प्रशासन के आदेश के बाद भी उन्होंने टेंपो का संचालन बंद रखा।

शहरी परिवहन सेवा के साथ ही एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए बसों के संचालन की अनुमति प्रशासन ने दे दी है, लेकिन इस अनुमति में कई तरह से बंदिशे भी लगाई गई हैं। इन बंदिशो के कारण न तो बसों के पहिए सड़को पर चले ओर न टेंपो ही शहर में संचालित दिखाई दिए। बसों में सवारी बैठाने की पांबदी यह लगाई है कि वह सिर्फ जितने सीटर बसें है उससे आधी संख्या में सवारी बैठाएं। अब इस बंदिशो के साथ अगर बस संचालक अपने सेवा को चालू करते हैं तो किराया बढ़ाना पड़ेगा ओर ऐसा होने पर यात्री हंगामा भी कर सकते है। यही कारण है बस ऑपरेटर प्रशासन से मांग कर चुके हैं कि वह बंदिशो के साथ किराया भी निर्धारित कर दे तो हमें बसों के संचालन में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि पहले तो डीजल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है वहीं कम सवारी होने से खर्चा भी निकलना मुश्किल हो जाएगा तो फिर बस संचालन करके हमें क्या मिलेगा। यही स्थिति शहर की परिवहन सेवा की है। टेंपो संचालन के लिए आदेश जारी कर दिया है, लेकिन टेंपो चालक अपने वाहन लेकर सड़को पर नहीं निकले हैं।

संचालक का नहीं चालकों का होगा नुकसान....

शहर के अंदर जो टेंपो संचालित होते है उसमें से करीब 80 प्रतिशत चालक ऐसे हैं जो प्रतिदिन किराए पर टेंपो लेकर चलाते हैं। लॉक डाउन के बाद से ही टेंपो चालकों की हालत काफी खराब है, क्योंकि उनके पास कोई साधन ऐसा नहीं था जिससे वह अपने घर का खर्च चला सकें। ऐसे में चालक उम्मीद लगाएं थे कि प्रशासन सरकार के सामने उनकी परेशानी में कुछ मदद कराएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जब टेंपो संचालन की अनुमति दी तो सवारियों की संख्या सीमित कर दी, अगर इस बंदिश पर टेंपो का संचालन किया तो खर्चा निकलना भी मुश्किल हो जाएगा और अगर सवारी एक भी अधिक बैठी मिल गई तो पुलिस चालान के लिए तैयार बैठी है। इसी भय के कारण बसें एवं टेंपो का संचालन फिलहाल शुरू नहीं किया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com