महंगाई को लेकर कांग्रेस सड़क पर
महंगाई को लेकर कांग्रेस सड़क परShahid - RE

Gwalior : महंगाई को लेकर कांग्रेस सड़क पर, पैदल मार्च कर रहे कांग्रेसियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : महंगाई को लेकर कांग्रेस ने देशभर में आंदोलन करने का ऐलान किया था, उसी के तहत ग्वालियर में कांग्रेसी सड़को पर निकले।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। महंगाई को लेकर कांग्रेस ने देशभर में आंदोलन करने का ऐलान किया था, उसी के तहत ग्वालियर में कांग्रेसी सड़को पर निकले। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी फूलबाग चौराहे से पैदल मार्च करते हुए पड़ाव स्थित शास्त्री प्रतिमा के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस ने उनको आगे बढ़ने से रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांग्रेस के करीब 750 कार्यकर्ताओं व नेताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई बनाई गई जेल में रखा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डॉ. सतीश सिरकवार, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील शर्मा ने मोदी सरकार को बेनकाब करते हुए कहा कि जो काम अंग्रेजी हुकुमत ने नमक पर टैक्स लगाकर किया वही काम भाजपा की मोदी सरकार ने दाल, रोटी, चावल, दूध, दही, खाद्यांन वस्तुओं पर जीएसटी (गब्बर सिंह टैक्स) लगाकर भारत के नागरिको को मंहगाई के ज्वालामुखी में झोंक दिया है और देश के युवाओं को बेरोजगार करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मंहगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने, मंहगाई से राहत दिलाने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संकल्पित है।

पदयात्रा में गिरफ्तारी देने वालो में पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागोरी, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तोमर, कल्याण सिंह कंसाना, मोहन माहेश्वरी, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, वीरेन्द्र तोमर, शील खत्री, अलबेल घुरैया, दुष्यंत सहानी, जयराज सिंह चौहान, आनंद शर्मा, राजेन्द्र सिंह नाती, अवधेश कौरव, हमीद खां उस्मानी, मेहबूब चैन वाले, हेवरन सिंह, संजय राठौर, अशोक प्रेमी, इन्द्रजीत सिंह चौहान, अशोक सिकरवार, सुरेन्द्र यादव, प्रेमनारायण यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, राम सिंह चौहान, जेएच जाफरी, रविन्द्र सिंह भदोरिया, श्रीमती मीनू परिहार, श्रीमती वीणा भारद्वाज, रशीद पहलवान, कुलदीप कौरव, देशराज भार्गव, हरेन्द्र गुर्जर, विनोद कुमार जैन, मुनेन्द्र भदोरिया, शंकर गाबरा, तरूण यादव, विनोद यादव माठू, पीपी शर्मा, शकील मंसूरी, चरन सिंह लोधी, जसंवत किरार, अशोक तरेटिया, जसवंत शेजवार, सोनू भदोरिया, नाजिम खान, शिखा शर्मा, रानू शर्मा, गीता गुप्ता, मुमताज खान, सुरेश कुशवाह, संजीव दीक्षित, नारायण स्वामी, प्रताप राव महाडिक, कैलाश चावला, सुरेन्द्र चौहान, पियूश जैन, गोविंद दास अग्रवाल, अनिल शर्मा, मिक्की तोमर, सोनू भदोरिया, संदीप यादव, जसवंत वर्मा, मुकेश चौरसिया, राकेश शर्मा, अश्वनी अगरैया, सुरेश प्रजापति, तरूण कुशवाह, रमेश कन्नोजिया, बाबू लाल चौरसिया, धनीराम खोईया, अनूप शर्मा, लवकेश गुर्जर, प्रीती शर्मा, एनके सिसोदिया सहित 750 कार्यकर्ता सम्मलित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com