Gwalior: इंजीनियर ने शेयर किया पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप
Gwalior: इंजीनियर ने शेयर किया पोर्न वीडियो, मचा हड़कंपSocial Media

Gwalior: नगर निगम कमिश्नर के वॉट्सएप ग्रुप में इंजीनियर ने शेयर किया पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। PHE के असिस्टेंट इंजीनियर ने नगर निगम कमिश्नर के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप पर पोर्न वीडियो शेयर कर दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक इंजीनियर की शर्मनाक करतूत सामने आयी है, बता दें, PHE के असिस्टेंट इंजीनियर ने नगर निगम कमिश्नर के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप पर पोर्न वीडियो शेयर कर दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

इंजीनियर द्वारा भेजा गया अश्लील वीडियो पूरे विभाग में बना चर्चा का विषय :

PHE के असिस्टेंट इंजीनियर द्वारा भेजा गया चार मिनट का अश्लील वीडियो पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें, जिस ग्रुप में इंजीनियर ने यह वीडियो डाला था वहां नगर निगम आयुक्त सिर्फ आदेश-निर्देश जारी करते हैं। इंजीनियर की इस हरकत पर आयुक्त किशोर कान्याल काफी नाराज हुए।

निगम आयुक्त ने इंजीनियर को जारी किया कारण बताओ नोटिस

इस घटना के बाद निगम आयुक्त ने असिस्टेंट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया, नोटिस में लिखा- आपके द्वारा नगर निगम के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया है, जो आपत्तिजनक होने के साथ अन्य सेवकों पर विपरीत उदाहरण पेश करता है। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर मुझे लिखित में दें, अन्यथा आपके खिलाफ नियम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कारण बताओ नोटिस जारी
कारण बताओ नोटिस जारीSocial Media

मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर नगर निगम में अफसरों के कामकाज से लेकर सफाई कर्मचारियों पर निगरानी के लिए कई ऑफिशियल ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें से एक ग्रुप में सभी इंजीनियर और विभाग प्रमुख जुड़े हुए हैं। इसी ग्रुप में इंजीनियर ने पोर्न वीडियो शेयर किया। इस मामले में असिस्टेंट इंजीनियर का कहना है कि, वह गलती से सेंड हो गया था। फिलहाल उनके सिर पर नोटिस की तलवार लटकी है। वीडियो शेयर करने वाले इंजीनियर का नाम डीके गुप्ता है।

लोगों में बढ़ती जा रही है पोर्न वीडियो देखने की लत

बताते चलें कि, पोर्न वीडियो देखने की लत लोगों में बढ़ती जा रही है, ऐसे वीडियो देखने वालों में नौजवान से लेकर उम्रदराज लोग भी शामिल है। बीते दिनों ही ऐसा मामला मध्यप्रदेश के खंडवा से सामने आया था। इंदौर संभाग के खंडवा जिले के आबकारी अफसरों के ग्रुप में ADEO ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया था और डिलीट भी नहीं किया। उस ग्रुप में महिला कर्मचारी भी जुडी हुई हैं। जिसके बाद अपर आबकारी आयुक्त इंदौर ने एडीईओ आरपी अहिरवार को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे।

Gwalior: इंजीनियर ने शेयर किया पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप
खंडवा के सहायक आबकारी अधिकारी निलंबित, ऑफिशियल ग्रुप में शेयर किया था पोर्न वीडियो

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co