घटस्थापना के साथ शुरू हुआ मां शक्ति की भक्ति का पर्व
घटस्थापना के साथ शुरू हुआ मां शक्ति की भक्ति का पर्वRaj Express

Gwalior : घटस्थापना के साथ शुरू हुआ मां शक्ति की भक्ति का पर्व

ग्वालियर,मध्यप्रदेश : मां शक्ति की भक्ति के पर्व नवरात्रि की सोमवार से शुरुआत हो गई है। पहले दिन देर रात तक देव प्रतिमाओं को जुलस के रूप में पांडालों में ले जाया गया और घटस्थापना की गई।

ग्वालियर,मध्यप्रदेश। मां शक्ति की भक्ति के पर्व नवरात्रि की सोमवार से शुरुआत हो गई है। पहले दिन देर रात तक देव प्रतिमाओं को जुलस के रूप में पांडालों में ले जाया गया और घटस्थापना की गई। अब नौ दिन शहर माता की भक्ति में लीन नजर आएगा। इसके साथ ही शहर में मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना हुई।

नवरात्रि पर्व पर मंदिरों से लेकर गली नुक्कड़ों पर माता के पंडाल लगाए गए हैं। कहीं माता काली तो कहीं दुर्गा की आराधना की जा रही है। दो साल बाद ऐसा मौका आया है माता की भक्ति पर कोरोना की काली छाया नहीं है। न ही पंडालों में भक्तों की संख्या पर कोई अंकुश है।

तारापीठ पर शुरू हुई आराधना :

नवरात्रि के पहले दिन से ही बिरलानगर जेसीमिल स्कूल परिसर स्थित तारापीठ पर नौ दिवसीय अनुष्ठान व शतचंडी पाठ शुरू हो गया। इस दौरान पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा पूरे समय यहां रहकर जप तप आराधन मेें लीन रहते हैं। पहले दिन प्रायश्चित, पंचाग पूजन के साथ साधकों का जप संकल्प शुरू हो गया। 29 को श्रीगणेश का अभिषेक, 30 सितम्बर को शाम 4 बजे से यहां रुद्राभिषेक होगा। 2 अक्टूबर को सतचंडी यज्ञ और हवन होगा। 4 अक्टूबर को कन्यापूजन व भंडारा होगा।

शहर में लगे हैं 4 हजार पांडाल :

एक अनुमान के मुुताबिक शहर में छोटे-बड़े पंडाल मिलाकर लगभग 4 हजार पंडाल लगाए गए हैं। शहर में 2 फुट से लेकर 20 फुट तक कि माता की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पांडालों में ऐसी देवी प्रतिमाएं भी नजर आ रही हैं, जिनमें नौदेवियों की झलक है। सिकंदर कंपू खटीक मोहल्ले में 20 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसके साथ ही समाधिया कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने नौ देवियों की मूर्ति स्थापना की है। इसमें मूर्ति एक ही है, लेकिन उसमें छोटी-छोटी नौ देवियों के दर्शन होते हैं।

व्हीआईएसएम में भी हुई देवी स्थापना :

व्हीआईएसएम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के परिसर में माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के साथ हुआ। विधि-विधान एवं हर्षोल्लाास के साथ यहां घटस्थापना की गई। परिसर में बने भव्य मंदिर में मनमोहक रंगोली बनाई गई। हॉस्टल के छात्र-छात्राओं ने एक दिन पूर्व से ही पण्डाल की साज स'जा कर स्थापना कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। सुबह शुभ महूर्त में शास्त्री जी ने मंत्रो'चारण के साथ संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर से माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना करवाई। डॉ. सुनील राठौर ने बताया कि नौ दिवस तक चलने बाले इस महोत्सव में संस्थान के कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com