पूर्व मंत्री गोविंद सिंह की घोषणा
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह की घोषणाSocial Media

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह की घोषणा, अब पदयात्रा से करेंगे भू - जल का बचाव

ग्वालियर,मध्यप्रदेश: पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने पदयात्रा पर जाने की घोषणा की, मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर भू जल और प्राकृतिक संस्कृति की रक्षा करना है।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना का प्रकोप जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ बढ़ते संक्रमण के बीच सियासी गलियारे से राजनेताओं द्वारा किसी ना किसी मुद्दे को लेकर नई तैयारियों का दौर शुरू हो रहा है इसी बीच ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह लहार ने पदयात्रा पर जाने की घोषणा की है जिसमें उनका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर भू जल और प्राकृतिक संस्कृति की रक्षा करना है।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह का बयान

इस संबंध में, कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने बयान देते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश समेत ग्वालियर के चंबल अंचल क्षेत्रों की नदियों में लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन के चलते नदियां खोखली होते जा रही हैं जिससे नदियों का जलस्तर कम हो रहा है। जिसके लिए मैं अपने अन्य साथियों के साथ नदियों और धरती के अस्तित्व को बचाने के लिए जन जागरण करूंगा। जिसके तहत ही अभियान 5 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगा। जहां विधानसभा क्षेत्र लहार से ही गांधीजी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर शुरुआत होगी।

पदयात्रा में कई बड़े कांग्रेसी नेता होंगे शामिल

इस संबंध में, बताते हुए कहा कि, इस अभियान में कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल हो रहे हैं जिसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता अजय सिंह, वाटर मैन के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र शर्मा, इसके अलावा और भी प्रमुख व्यक्तित्व शामिल होंगे जो जन जागरण के माध्यम से इस अभियान में स्फूर्ति का संचार करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com