नाराज अपने समर्थकों को सिंधिया ने मनाने का किया काम
नाराज अपने समर्थकों को सिंधिया ने मनाने का किया कामRaj Express

Gwalior : नाराज अपने समर्थकों को सिंधिया ने मनाने का किया काम

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : भाजपा में सिंधिया समर्थक कई कार्यकर्ता टिकट न मिलने से नाराज थे और निर्दलीय मैदान में थे। ऐसे समर्थको को सिंधिया ने मंगलवार को मनाने का काम किया।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। निकाय चुनाव में पार्षदी का टिकट लेने के लिए कार्यकर्ता दावेदारी करता है, लेकिन जब किसी दूसरे को टिकट मिल जाता है तो उसका नाराज होना स्वाभाविक रहता है। भाजपा में सिंधिया समर्थक कई कार्यकर्ता टिकट न मिलने से नाराज थे और निर्दलीय मैदान में थे। ऐसे समर्थको को सिंधिया ने मंगलवार को मनाने का काम किया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराजपुरा हवाई अड्डे जाते समय दीनदयाल नगर गेट पर अपने काफिले को रोककर गाड़ी से नीचे उतरे एवं भाजपा नेता दिनेश शर्मा को गले लगा लिया। इस दौरान सिंधिया ने दिनेश से कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा को एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं मेहनत के साथ कार्य में जुटें। सिंधिया ने दिनेश से कहा कि मेहनतकश कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान और ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान दिनेश शर्मा की आंखो से आंसू निकले तो सिंधिया ने उनको गले लगा लिया। इसके बाद दिनेश शर्मा के निवास पर म.प्र. हाऊसिंग बोर्ड अध्यक्ष एवं संघठन मंत्री आशुतोष तिवारी, ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, म.प्र. बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल पहुंचे और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। यहां बता दे कि वार्ड 18 से दिनेश शर्मा ने पार्षद प्रत्याशी के लिये अपनी पत्नी का नामांकन दाखिल किया था जबकि भाजपा ने वहां से रेखा त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है। सिंधिया की समझाईश के बाद दिनेश शर्मा मान गए है।

आशुतोष तिवारी, प्रधुम्न सिंह तोमर और मुन्नालाल गोयल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा कटे हुए
आशुतोष तिवारी, प्रधुम्न सिंह तोमर और मुन्नालाल गोयल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा कटे हुएRaj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com