प्रद्युम्न की केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह से बढ़ी नजदीकियां
प्रद्युम्न की केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह से बढ़ी नजदीकियांRaj Express

Gwalior : सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न की केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह से बढ़ी नजदीकियां

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : सिंधिया के सबसे खासमखास माने जाने वाले ऊर्जा मंत्री सोमवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बंगले पहुंचे और एकांत में चर्चा कर एक साथ गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट तक गए।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद सिंधिया समर्थक अब अपनी पैठ भाजपा के अंदर बनाने में जुट गए है, यही कारण है कि सिंधिया के सबसे खासमखास माने जाने वाले ऊर्जा मंत्री सोमवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बंगले पहुंचे और एकांत में चर्चा कर एक साथ गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट तक गए।

यहां बता दे कि जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तो उनके समर्थक किसी दूसरे कांग्रेस नेता के यहां जाने से बचते थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हो या फिर उस समय के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का ग्वालियर आगमन होता था को शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी उनके पास जाने से बचते थे, वहीं अन्य समर्थक भी दूरी बनाएं रखते थे, क्योंकि उनको डर रहता था कि अगर कांग्रेस नेताओ के साथ फोटो खिंच गया और सिंधिया को पता चल गया तो फिर उनकी खिंचाई हो जाएगी, लेकिन अब समय बदल गया है और भाजपा में जाने के बाद समर्थको ने दूसरे भाजपा नेताओ से भी संपर्क बढ़ा दिया है। महापौर पद के लिए भाजपा के अंदर खिचड़ी तो पक तो रही है, लेकिन नाम सिंधिया की सहमति से ही घोषित होने की संभावना है। भाजपा के सूत्र का कहना है कि महापौर पद के उम्मीदवार को लेकर सिंधिया और नरेन्द्र सिंह के बीच शीतयुद्ध चल रहा है, लेकिन इस बात से दोनों ही केन्द्रीय मंत्री इंकार कर रहे है। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के खासमखास ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के बंगले पर पहुंच उनसे मुलाकात की। काफी समय तक दोनों के बीच एकांत में चर्चा हुई उसके बाद एक ही गाड़ी में बैठकर दोनों एयरपोर्ट तक पहुंचे, क्योंकि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह दिल्ली रवाना हुए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com