सीएम शिवराज का संबोधन
सीएम शिवराज का संबोधनSocial Media

हर घर तिरंगा अभियान: CM ने पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया संबोधित

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा-यह हर घर तिरंगा अभियान केवल विकास का नहीं है, बल्कि समाज को ठीक दिशा में ले जाने का है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से "हर घर तिरंगा अभियान" के संबंध में पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया है। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह हर घर तिरंगा अभियान केवल विकास का नहीं है, बल्कि समाज को ठीक दिशा में ले जाने का है।

पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सीएम का संबोधन :

हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि शहर-शहर, गांव-गांव लोग तिरंगा यात्रा निकालकर अपने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। आप भी अपने गांव में हर घर तिरंगा के प्रति जागरुकता फैलाएं। Har Ghar Tiranga अभियान के अंतर्गत आपकी पंचायत जनपद पंचायत और जिला पंचायत के हर गांव हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए।

मैंने तिरंगा लिया, आपने लिया कि नहीं...यह भी अपील करें। फ्री में नहीं लेना है खरीदकर ही लेना है। आओ मित्रों इस अभियान को अद्भुत अभियान बना दिया जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज ने कहा कि, प्रदेश के एक करोड़ 51 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। दुकानों पर, शासकीय-अशासकीय कार्यालयों में, खेत में घर बना हो तो वहां भी तिरंगा फहरा दो, कोई घर ना छूटे। ये देश के लिए कुछ भी करने के भाव का प्रकटीकरण है सूर्यास्त के बाद भी दिन और रात झण्डा लहरा सकता है। इसके लिए आवश्यक संशोधन किया गया है। आपसे आग्रह है अपने गांव में प्रभात फेरी, साइकिल रैली निकालें। महापुरुषों की प्रतिमा, स्मारक स्थलों की सफाई करना है, स्वच्छता का अभियान चले।

  • अपने गांव और क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी भी हम सबकी है। योजनाओं का लाभ जनता को मिले, यह भी आप सभी जनप्रतिनिधियों को सुनिश्चित करना होगा।

  • लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की 300 से अधिक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हमें जनता को देना है।

  • स्कूल बेहतर चलें, शिक्षा गुणवत्तापूर्ण हो, इसकी जवाबदारी हम सबकी है। सरकार और समाज के प्रयास से ही सकारात्मक परिवर्तन तेजी से आएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com