कृषि कानूनों के फायदे समझाने के लिए मंत्री-विधायक लगाएंगे खेत में चौपाल

हरदा, मध्यप्रदेश: किसानों को कृषि कानूनों के फायदे समझाने के लिए आज कृषि मंत्री कमल पटेल ने खेत में चौपाल अभियान की शुरुआत की है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने खेत में चौपाल अभियान की,की शुरुआत
कृषि मंत्री कमल पटेल ने खेत में चौपाल अभियान की,की शुरुआतDeepika Pal-RE

हरदा, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना का संकट जहां थमने का नाम ही नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ संकटकाल के बीच किसानों का मुद्दा लगातार बढ़ता ही जा रहा है इस बीच ही भाजपा की ओर से किसानों को कृषि कानूनों के फायदे समझाने के लिए मंत्री-विधायक खेत में चौपाल लगाएंगे। जिसके चलते ही आज कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस अभियान की शुरुआत की है।

कृषि मंत्री पटेल ने लगाई खेत में चौपाल

इस संबंध में बताते चलें कि, कृषि मंत्री कमल पटेल ने पहली चौपाल हरदा के ग्राम धुरगाड़ा में लगाई है जहां कई किसान इस सभा में शामिल हुए हैं। इस दौरान मंत्री पटेल ने कहा कि, अब तक बिचौलिए किसानों के लाभ को हजम कर जाते थे। इन कानूनों के आने के बाद किसानों को अपना समान हक मिलेगा। साथ ही आगे कहा कि, कानून किसानों के हित में लाए गए हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। खेती का उन्नत स्वरूप विकसित होगा। साथ ही गांव में कृषि आधारित अधोसंरचनात्मक विकास होगा।

कांग्रेस करेगी किसान आंदोलन का आयोजन

इस संबंध में बताते चलें कि, आने वाले दिन 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस है। जिस मौके पर कांग्रेस प्रदेश भर के किसानों को भोपाल बुलाकर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि, यह स्थापना दिवस कांग्रेस किसानों को समर्पित करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co