मध्यप्रदेश: मंत्री मोहन यादव कोरोना संक्रमित
मध्यप्रदेश: मंत्री मोहन यादव कोरोना संक्रमितSocial Media

मध्यप्रदेश: उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के एक और मंत्री मोहन यादव कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी।

मध्यप्रदेश। प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्रियों, विधायक और भाजपा नेताओं में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा हैं। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहन यादव की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार देर रात पॉजिटिव आई है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी हैं। अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सहित कुल 6 मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

मंत्री मोहन यादव इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक दिन पहले ही मंत्री उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिसमें राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद अनिल फिरोजिया, मंत्री तुलसी सिलावट, कमल पटेल, उमा भारती सहित दर्जनों लोग उनके संपर्क में आए थे।

मंत्री यादव उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने सोमवार को ज्योतियादित्य सिंधिया के उज्जैन दौरे के दौरान उनके साथ मंच साझा किया था। साथ ही सिंधिया मंत्री यादव के घर भी गए थे। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार मंत्री के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही हैं।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित 6 मंत्री - लगभग 13 विधायक और कई नेता कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी, कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया, तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, भोपाल-ग्वालियर संभाग संगठन मंत्री अशुतोष तिवारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी, कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com