आईपीएस रामजी श्रीवास्तव को बनाया सिवनी एसपी
आईपीएस रामजी श्रीवास्तव को बनाया सिवनी एसपीSocial Media

गृह विभाग ने आईपीएस रामजी श्रीवास्तव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया सिवनी एसपी

मध्यप्रदेश : गृह विभाग ने आईपीएस रामजी श्रीवास्तव को सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर नियुक्त किया है, इस संबंध में आज आदेश जारी किए गए।

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है, इसी कड़ी में अब गृह विभाग ने आईपीएस रामजी श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं, बता दें, रामजी श्रीवास्तव को सिवनी एसपी बनाया गया है, इस संबंध में आज आदेश जारी किए गए।

श्रीवास्तव को सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर नियुक्त :

मिली जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रामजी श्रीवास्तव को सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर नियुक्त किया है। प्रदेश के सिवनी जिले को मॉब लिंचिंग की घटना से नया पुलिस कप्तान मिल गया है। भोपाल में पुलिस उपायुक्त रामजी श्रीवास्तव को सिवनी जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जल्द ही वे कार्यभार ग्रहण करेंगे।

श्रीवास्तव को सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर नियुक्त
श्रीवास्तव को सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर नियुक्त Social Media

पुलिस सेवा अधिकारी कुमार प्रतीक अब तक थे सिवनी के एसपी

अब तक सिवनी के एसपी पुलिस सेवा अधिकारी कुमार प्रतीक थे। उन्हें पिछले दिनों यहां से हटा दिया गया था। सिवनी जिले में पिछले दिनों जनजातीय समुदाय के दो युवकों की हत्या के बाद से इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार को निशाने पर लिए हुए है।

जानिए सिवनी का पूरा मामला :

बीते दिनों सिवनी में गोमांस तस्करी के शक में तीन आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया था। इसमें दो की मौत हो गई थी, इस घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक एक दूसरे को दोषी बताती रही, इसी बीच प्रदेश सरकार ने एक जांच दल सिवनी जिले में हुई घटना वाले स्थान पर भेजा,जहां भाजपा के जांच दल की रिपोर्ट के बाद एसपी और अन्य पुलिस कर्मियों का तबादला हो गया।

वहीं रविवार को एसपी के रूप में भोपाल के पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) रामजी श्रीवास्तव को वहां भेजा गया है, सिवनी के नए एसपी का आदेश जारी किया गया है। बताते चलें कि,प्रदेश में आगामी चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है, आए दिन प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियो कर्मचारियों के ट्रांसफर किये जा रहे है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com