हनी ट्रैप मामले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे : गृहमंत्री
हनी ट्रैप मामले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे : गृहमंत्री Social Media

हनी ट्रैप मामले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे : गृहमंत्री

इंदौर: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर मंगलवार को गृहमंत्री बाला बच्चन सहित अन्य सभी कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। वहीं गृहमंत्री ने बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले को लेकर कहा.....

राज एक्सप्रेस। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इंदौर स्थित चिड़िया घर के पास सुबह गृहमंत्री बाला बच्चन के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए और इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान गृहमंत्री ने हनीट्रैप मामले में हुए नए खुलासे को लेकर कहा कि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। हमारे इरादों में खोट होती तो FIR ही दर्ज नहीं होती।

हनीट्रैप मामले में गृहमंत्री ने कहा कि :

हनीट्रैप मामले में एक और खुलासे के बाद गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि, सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है। जो भी इसमें शामिल है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यदि हमारे इरादों में कोई खोट होती तो, मामले में FIR ही नहीं होती। कानून से बढ़कर कोई नहीं है। कोई भी दोषी बच नहीं पाएंगे।

हनी ट्रैप मामले में कृषि मंत्री यादव ने कहा कि :

हनी ट्रैप मामले में एक और भाजपा नेता का नाम सामने आने पर प्रदेश की सियासत में भू-चाल मच गया है। हनी ट्रैप मामले को लेकर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्ट आचरण रहा है, नैतिक मूल्यों में गिरावट हुई है। हनी ट्रैप जैसे मामले भाजपा के शासनकाल में ही पैदा हुए थे और समय-समय पर उसमें लिप्त लोगों के सामने आ रहे हैं, जो या तो भाजपा के नेता हैं या उनसे जुड़े लोग हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और नाम सामने आते रहेंगे। हनी ट्रैप जैसे मामले ने प्रदेश को कलंकित कर दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए बोले गृहमंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए बोले गृहमंत्रीSocial Media

पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए बोले गृहमंत्री :

गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि, देश की सत्ता संभालते हुए उन्होंने सभी वर्गों का विकास किया। उन्होंने परमाणु परीक्षण भी किया। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति के साथ ही "गरीबी हटाओ और देश बचाओ" का नारा भी दिया। पड़ोसियों ने जब भी आंख दिखाई उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिए। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि, सभी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बताए मार्गाें पर चलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे। इसके साथ ही देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com