भोपाल के एक होटल में चल रही थी हुक्का पार्टी
भोपाल के एक होटल में चल रही थी हुक्का पार्टीSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल के एक होटल में चल रही थी हुक्का पार्टी, मालिक समेत कई लोग गिरफ्त में

भोपाल, मध्यप्रदेश : राजधानी में फिर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, बागसेवनिया इलाके में पुलिस ने हुक्का पार्टी कर रहे कई लोग को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी में जहां महामारी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं वही जहां इसके रोकथाम के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है लेकिन कई लोग कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। हाल ही मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के बागसेवनिया इलाके में देर रात पुलिस ने हुक्का पार्टी कर रहे कई लोग को गिरफ्तार किया है।

राजधानी भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई :

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में हुक्का पार्टी चल रही थी। बता दें कि राजधानी बागसेवनिया पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक होटल में हुक्का पार्टी में मालिक समेत डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि ये लोग नियम तोड़कर देर रात हुक्का पिला रहे थे।

बता दें कि राजधानी में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर कई लोग होटल में हुक्का पार्टी कर रहे थे। पुलिस के वहा मौके पर पहुंचकर हंगामा मचाया तो वहीं पहुंची पुलिस से झड़प भी हुई है। इस मामले में तंबाकू-सिगरेट ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है, होटल में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर मौके से हुक्का पीने का सामान, 7 पाइप और 7 मिंट फ्लेवर जब्त किए गए हैं, वही पुलिस ने हुक्का बार के मालिक शाहवर समेत कई लोगों को पकड़ा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में बागसेवनिया पुलिस द्वारा प्ले बॉय पेलेनट होटल ओम नगर में बीती रात करीब 11:30 बजे टीम के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए हुक्का बार मालिक शाहवर समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो शासन के दिशा निर्देश का उल्लंघन कर देर रात्रि बार का संचालन कर लोगों को हुक्का पिला रहा था, जिस पर बागसेवनिया पुलिस द्वारा तम्बाकू सिगरेट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1- शाहवर( हुक्का बार मालिक)
2- अमित पटेल
3- अनुज
4- दीपेश साहू
5- सुरेन्द प्रजापति
6- नौमान अहमद
7- सिद्धार्थ मंडल
8- उत्कर्ष वाजपेयी
9- शिखर मलिक
10- ऋषि शर्मा
11- छत्रपाल प्रजापति
12- अनिकेत यादव
13- अंकित पटेल
14- राजेन्द्र धाकड़
15- सत्यम पटेल
16- अनुराग पटेल
17- फराज हुसैन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com