मानवता हुई शर्मसार: खरगोन में चोरी के शक में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा
खरगोन, मध्यप्रदेश। एमपी से आईं एक घटना ने मानवीयता की हद को पार कर दिया है। खरगोन में चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने पहले युवक के कपड़े उतरवाए और फिर उसे अर्धनग्न कर बुरी तरह पिटाई की।
जानिए पूरा मामला :
ये मामला खरगोन जिले के औद्योगिक क्षेत्र का है, यहां से एक युवक की बुरी तरह पिटाई का मामला सामने आया है। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में अनाज बोरियों की चोरी के शक में 4 लोगों ने मिलकर एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने चार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
पीड़ित की मां का कहना-
इस मामले में पीड़ित की मां का कहना है कि आरोपियों ने मुस्लिम समझकर बेटे को पीटा, धर्म जानने के लिए उन्होंने बेटे की अंडरवियर भी उतरवाई। वे उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इधर SP ने बताया कि, इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लापरवाही के चलते चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है, SP धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों ने धर्म के आधार पर पिटाई की बात से इनकार किया है।
एमपी से लगातार बेरहमी से पिटाई करने के मामले आ रहे हैं सामने :
एमपी के कई जिलों से लगातार बेरहमी से पिटाई करने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों ही राजगढ़ से पिटाई का मामला सामने आया था। राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया तथा दोनों को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा था इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज केस किया था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।