कांग्रेस नेता हूं, राजीनामा नहीं किया तो पूरे खानदान को बर्बाद कर दूंगा

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। एक युवक ने पत्नी को ही जान से मारने की धमकी दी है। घरेलू हिंसा के मामले में राजीनामा नहीं करने पर धमकाया।
कांग्रेस नेता हूं, राजीनामा नहीं किया तो पूरे खानदान को बर्बाद कर दूंगा
कांग्रेस नेता हूं, राजीनामा नहीं किया तो पूरे खानदान को बर्बाद कर दूंगासांकेतिक चित्र

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। एक युवक ने पत्नी को ही जान से मारने की धमकी दी है। घरेलू हिंसा के मामले में राजीनामा नहीं करने पर धमकाया है। धमकाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता हूं, बड़े स्तर पर संबंध हैं। तुम्हारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा। घटना एक दिन पहले तिघरा के कुलैथ गांव की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत तिघरा थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कुलैथ निवासी 25 वर्षीय मालती का विवाह दो साल पहले सौजना निवासी धर्मेन्द्र यादव के साथ हुआ था। शादी के एक साल बाद ही दहेज की मांग करने और अक्सर मारपीट करने पर मालती ने ससुराल छोड़ दिया और वह अपने मायके कुलैथ में आकर रहने लगी। इतना ही नहीं उसने पति तथा अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों पर घरेलू हिंसा व दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया था। मंगलवार शाम को जब वह अपने घर पर काम कर रही थी कि तभी धर्मेन्द्र का फोन आया। उससे मामला वापस लेने तथा वापस ससुराल आने के लिए कहा। इस पर मालती ने पूर्व में की गई मारपीट और प्रताडऩा की याद दिलाई। मालती के इतना बोलने पर पति नाराज हो गया। पहले तो राजीनामा नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दी और गाली गलौज करने लगा। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने कहा कि हल्के में मत ले वह एक कांग्रेस नेता है और उसके कई बड़े नेताओं से संबंध हैं। यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे तथा उसके परिवार को बर्बाद कर देगा।

मालती ने एक समझदारी दिखाई है, उसने पति से बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग कर ली थी। फोन कट होने के बाद वह अपने परिजन के साथ तिघरा थाना पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत की। साथ ही रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी। इसके बाद पुलिस ने राजीनामा के लिए धमकाने की एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है।

इनका कहना है :

एक महिला ने शिकायत की है कि उसके पति उसे और उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।

अवधेश सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी तिघरा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com