भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राकेश सिंहSocial Media

कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में अवैध कॉलोनियां बनी हुई हैं : सिंह

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। कहा, कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में अवैध कॉलोनियां बनी हुई हैं।

राज एक्सप्रेस। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जैसा हम प्रारंभ से कह रहे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार माफिया उन्मूलन और अतिक्रमण के नाम पर चुन-चुन कर भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। हमने पहले भी कहा है कि हम अतिक्रमण विरोधी मुहिम के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे आप चुन-चुन कर नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि भोपाल में भाजपा पार्षद श्रीमती मीणा का घर व दुकानें तोड़ दी गईं, जबकि इनके पास पट्टा व कोर्ट का स्टे है। सारे कागज दिखाने पर भी तोड़ने की कार्रवाई की गयी। बगल में उसी शासकीय भूमि पर कांग्रेस के नेता का मकान है। आपने नहीं पूछा कि उसके पास पट्टा है या नहीं और उसका मकान नहीं तोड़ा।

सिंह ने कहा, ऐसे हमारे पास प्रमाण है। जिसके आधार पर हम कह रहे हैं कि चुन-चुन कर भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह ज्यादतियां हो रही हैं। हम कमलनाथ जी को स्पष्ट रूप से चेतावनी देना चाह रहे हैं कि ऐसी कार्रवाईयों को नहीं रोका गया तो हम सड़क पर आएंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि, कल प्रदेश भाजपा की अपनी बैठक है। हम इस पर रणनीति तय करेंगे उसके बाद सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ मैदान में आएंगे। हमारी कोशिश होगी कि माननीय राज्यपाल जी से मिलकर उनको भी ऐसी ज्यादती और अत्याचार के बारे में बताएं।

राकेश सिंह ने कहा, यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के ही अतिक्रमण विरोधी मुहिम के नाम पर घर तोड़े जा रहे हैं। एक भी कांग्रेस के नेता का नाम बताएं, यहां पर कांग्रेस के नेताओं के संरक्षण में पूरे इलाके और कॉलोनियां अवैध बनी हुई हैं। लेकिन उनकी तरफ यह उंगली नहीं उठा रहे हैं। केवल सरकार बचाए रखने की जुगत में के कारण प्रदेश को जिस दिशा में लेकर यह जा रहे हैं। वह दिशा प्रदेश के हित की नहीं है, जनता के हित की नहीं है। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है और आने वाली अगली किसी भी ऐसी मुहिम पर सड़क पर उतरकर उनके सामने खड़ी होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com