कृषि कानूनों के विरोध में आज कांग्रेस करेगी चक्काजाम, नाथ भी रहेंगे शामिल

भोपाल, मध्यप्रदेश: मोदी सरकार के तीन कृषि क़ानूनों के विरोध में कांग्रेस के समर्थक और कार्यकर्ता आज MP में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे, इस चक्काजाम अभियान में कमलनाथ भी रहेंगे शामिल।
कृषि कानूनों के विरोध में आज कांग्रेस करेगी चक्काजाम
कृषि कानूनों के विरोध में आज कांग्रेस करेगी चक्काजामPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। देशभर में एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना ने जनजीवन समेत अर्थव्यवस्था को अस्त- व्यस्त कर दिया है, इस बीच किसान आंदोलन को लेकर विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है, बता दें कि आज देशभर में तीनों कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन करने के लिए कांग्रेस मध्यप्रदेश में आज चक्का जाम करेगी, प्रदेशभर में कई जगहों पर कांग्रेस द्वारा दो घंटे तक चक्का जाम किया जायेगा।

चक्काजाम अभियान में कमलनाथ भी रहेंगे शामिल :

बता दें कि इस चक्काजाम में किसान पंचायत के चंबल संभाग के किसान शामिल होंगे, कांग्रेस के इस चक्काजाम अभियान में पीसीसी चीफ कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी रहेंगे शामिल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार के तीन काले कृषि क़ानूनों के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस के समर्थक और कार्यकर्ता आज प्रदेश भर में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे- बड़ी संख्या में शामिल होकर किसान भाईयों का साथ दें।

MP कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार के काले बिलों के खिलाफ आवाज बुलंद कीजिये, देश के अन्नदाता के साथ खड़े होकर मोदी सरकार के हर आक्रमण का जवाब दें, अन्नदाता है तो देश है, देश के अन्नदाता के संघर्ष में अन्नदाता का साथ देने के लिये हमारे अभियान से जुड़ कर आवाज बुलंद कीजिये, हमारे अभियान का हिस्सा बन कर काले बिलों के खिलाफ आवाज उठायें और मोदी सरकार से मांग करें- काले बिल रद्द करो और तेल की कीमतें कम करो। हमारे अभियान का हिस्सा बन कर गूंगी-बहरी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कीजिए।

मांग- "तीन काले कानून रद्द करो"

मोदी सरकार का काला बिल नंबर-1

कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश, 2020 मंडी व्यवस्था को नष्ट कर अन्नदाता से न्यूनतम समर्थन मूल्य छीन रहा है। देश के अन्नदाता को कमजोर किया जा रहा है।

मोदी सरकार का काला कानून नंबर-2

किसान विधेयक मूल्य आश्वासन और सेवा विधेयक, 2020 अनुबंध खेती की व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है। मोदी सरकार का काला बिल नंबर-2 अन्नदाता के शोषण को बढ़ावा दे रहा है।

मोदी सरकार का काला बिल नंबर-3

आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 अनाज, दालें, खाद्य तेल, प्याज, आलू आदि को आवश्यक वस्तुओं से बाहर कर दिया गया है। मोदी सरकार का काला कानून नंबर 3 कालाबाजारी को कानूनी रूप दे रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com