VL-SRSAM के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों एवं नौसेना को बधाई
VL-SRSAM के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों एवं नौसेना को बधाईSocial Media

भारत ने किया VL-SRSAM मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण, सीएम शिवराज ने दी बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन इंडिया के वैज्ञानिकों और नौसेना को बधाई दी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। शुक्रवार को भारत ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस परीक्षण के बाद भारत ने मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में एक और छलांग लगाई है। इसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी है।

बता दें, ओडिशा के तट पर चांदीपुर में वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का आज रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना द्वारा सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अधिकारियों के अनुसार यह मिसाइल लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित दुश्मन के टारगेट को खत्म कर सकती है। इस प्रणाली के शुरू होने से हवाई खतरों के खिलाफ भारतीय नौसेना के जहाजों की रक्षा क्षमता को और बढ़ावा मिलेगा।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी बधाई :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन इंडिया के वैज्ञानिकों और नौसेना को बधाई। इस अत्याधुनिक मिसाइल से भारत की रक्षा क्षमता को मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही भारतीय नौसेना की ताकत में भी इजाफा होगा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व और हमारे वैज्ञानिकों की योग्यता से देश के सुरक्षा उपकरणों में निरंतर इजाफा हो रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) के सफल परीक्षण पर DRDO इंडिया के वैज्ञानिकों व नौसेना को हार्दिक बधाई। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सुरक्षा सशक्त होने की दिशा में लगातार कीर्तिमान बना रही है।

मंत्री सारंग ने भी किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा- आत्‍मनिर्भर भारत! वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) के सफल परीक्षण पर इंडिया के वैज्ञानिकों एवं नौसेना को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की सेना निरंतर मजबूत हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co