इंदौर, मध्य प्रदेश। प्रदेश इंदौर में कोरोना संक्रमितोंं की संख्या बढ़कर ऊपर पहुंच गई है। बता दें कि प्रदेश के इंदौर में इस महामारी से रोजाना ही तेजी से मामले सामने आ रहे हैं। इंदौर में अब कोरोना संक्रमण के मरीज फिर एक बार बढ़त हुई है। मध्यप्रदेश में अनलॉक-2 का 31वां दिन है आज इंदौर में 100 के पार पॉजिटिव मिले।
इंदौर में फिर मिले 112 कोरोना केस :
मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर में 112 नए मिलने के बाद कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 7328 तक जा पहुंच गई है। इनमें से अब तक 5036 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जाने के बाद एक्टिव केस 1981 है। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7328 हो गई।
इंदौर में इससे पहले मिले थे 84 मरीज :
बता दें कि इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण के मरीज फिर एक बार बढ़ने लगे हैं, जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 84 नए मरीज पॉजिटिव आए थी। इंदौर शहर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई। वही इसी शहर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है।
आपको बताते चले कि इंदौर शहर में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7328 तक पहुँच गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 311 हो गई। इंदौर जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक इंदौर शहर में 5036 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 1981 है।
जाने प्रदेश की स्थिति :
प्रदेश में अब तक कोरोना मरीजो की संख्या 30968 हुई, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। वही प्रदेश में मरने वालों की 857 हो गई और अब तक 21657 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 8454 है, आज मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 834 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।