एंटी माफिया अभियान जारी, हिस्ट्रीशीटर असलम के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

इंदौर, मध्यप्रदेश: नगर निगम की टीम ने चंदन नगर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर असलम उर्फ मोटा के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया।
हिस्ट्रीशीटर असलम के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
हिस्ट्रीशीटर असलम के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजरDeepika Pal - RE

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है तो वहीं संकटकाल के बीच सरकार की कार्यवाहियां कई मामलों पर चलना शुरू हुई हैं, जिसके चलते सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी माफिया अभियान का दौर आज यानि गुरूवार को भी जारी रहा है जिसमें नगर निगम की टीम ने चंदन नगर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर असलम उर्फ मोटा के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया, तो वहीं गांधी नगर में संजू राठौर और राजकुमार खटीक के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई।

नाले की जमीन पर कब्जा कर बनाया था अवैध मकान

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आज निगम की टीम सुबह 100 से ज्यादा निगमकर्मी और पुलिस बल के साथ जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर चंदन नगर थाना क्षेत्र पहुंची जहां सबसे पहले हिस्ट्रीशीटर असलम के नाले किनारे बने निर्माण को ध्वस्त किया। बताते चलें कि, हिस्ट्रीशीटर असलम पर एनएसए, आबकारी और लूट जैसे 23 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं चन्दन नगर क्षेत्र में उसने नाले की जमीन पर कब्जा कर दो मंजिला अवैध मकान बना लिया था। वहीं इसके अलावा इसी क्षेत्र में उसने एक और निर्माण कर लिया था। इसे लेकर निगम अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुंडों के अवैध निर्माण तोड़ने के खिलाफ चल रही पुलिस-प्रशासन और निगम की कार्रवाई के तहत आज गुरुवार को तीन बदमाशों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। जिसमें संजू राठौर और राजकुमार खटीक के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शामिल हैं।

प्रशासन ने कम्प्यूटर बाबा और उनके करीबियों के ठिकाने भी किए थे ध्वस्त

इस संबंध में बताते चलें कि, एंटी माफिया अभियान के तहत पुलिस ने 15 बड़े गुंडे और माफियाओं की लिस्ट बनाई है। जहां पुलिस द्वारा निगम के साथ मिलकर इन पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले प्रशासन की टीम ने कम्प्यूटर बाबा और उनके करीबी रमेश तोमर के अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया है तो वहीं साजिद चंदनवाला, जीतेंद्र उर्फ नानू तायड़े, मनोहर वर्मा, अश्विन सिरोलिया, अरुण वर्मा, लकी वर्मा, गुंडे रवि काला और नाबालिगों के शोषण के आरोपी प्यारे मियां के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा चुकी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com